scorecardresearch
 

वसंत कुंज हादसे का भयावह VIDEO: नाले में डूबी कार से ऐसे बचाई गई युवती, दोस्त की मौत

दिल्ली के वसंत कुंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का रेस्क्यू वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिस और बचाव दल नाले में डूबी कार से घायल छात्रा को बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. हादसे में अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र यशवेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी महिला मित्र घायल हो गई.

Advertisement
X
कार हादसे में घायल छात्रा का रेस्क्यू करता शख्स. (Photo: Screengrabs)
कार हादसे में घायल छात्रा का रेस्क्यू करता शख्स. (Photo: Screengrabs)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार नाले में गिरने के बाद पूरी तरह पानी में डूब गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी छात्रा को बाहर निकाला. छात्रा घायल अवस्था में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं हादसे में उसके साथ मौजूद छात्र की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नागल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर हुआ. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की. रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बचावकर्मियों की मशक्कत और हादसे की भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

नाले में गिरते ही डूब गई कार. (photo: ITG)

भारतीय सेना में अधिकारी हैं यशवेंद्र के पिता
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नागल देवात इलाके के पास एक अंधे मोड़ पर कार से नियंत्रण खोने के बाद एक नाले में गाड़ी गिरने से अमेरिका में उच्च शिक्षा ले रहे 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. जबकि उसके साथ मौजूद महिला मित्र घायल हो गई. महिला भी अमेरिका में पढ़ाई करती है और कार उसी की थी. 

Advertisement

छात्र की पहचान यशवेंद्र के रूप में हुई है. बीती रात यशवेंद्र अपने दोस्त के घर रुके थे और सुबह महिला के घर जा रहे थे. नागल देवात रेड लाइट के पास सड़क पर फिसलन होने के कारण ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया. जिससे कार एक नाले में गिरकर पलट गई. यशवेंद्र घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. यशवेंद्र के पिता भारतीय सेना में अधिकारी हैं. जबकि महिला के पिता ओखला की एक प्राइवेट कंपनी में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करते हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement