scorecardresearch
 

मालवीय नगर हादसे पर एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, कई इलाकों में सीलिंग की तैयारी

मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 मौतों के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में है. सरकार ने जॉइंट कमिटी बनाकर B&B लाइसेंस वाली प्रॉपर्टी की जांच शुरू करने का फैसला लिया है. दिल्लीभर में छापे और सीलिंग की कार्रवाई हो सकती है.

Advertisement
X
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई. (Photo: PTI)
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई. (Photo: PTI)

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे होटल में भीषण आग लग गई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 12 विदेशी और 9 भारतीय नागरिक शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद दिल्ली सरकार फुल एक्शन मोड में आ गई. सरकार ने मामले की जांच के लिए एक हाई-लेवल जॉइंट कमेटी बनाई, जो कल से दिल्लीभर में अवैध होटलों पर बड़ी कार्रवाई शुरू करेगी.

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार से दिल्ली के कई इलाकों में बड़ा इंस्पेक्शन अभियान शुरू हो सकता है. इसमें जिला प्रशासन, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और पावर डिपार्टमेंट की टीमें मिलकर जांच करेंगी. अगर कहीं नियमों में गड़बड़ी मिली तो सीलिंग की कार्रवाई भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कमरे में किचन, पास में अस्पताल... आखिर विदेशियों की पहली पसंद क्यों था मालवीय नगर का ये होटल?

लाइसेंस और सुरक्षा पर भी जांच

मालवीय नगर इलाके में फिलहाल 18 ऐसी प्रॉपर्टी चिन्हित की गई हैं, जिनकी जांच सबसे पहले होगी. अधिकारियों की नजर खासतौर पर उन इमारतों पर है, जहां होटल या गेस्ट हाउस के नाम पर ज्यादा कमरे चलाए जा रहे हैं या सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा. यह जांच सिर्फ मालवीय नगर तक सीमित नहीं रहेगी. दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी B&B लाइसेंस पर चल रही प्रॉपर्टी की पड़ताल होगी. राजधानी में ऐसी करीब 702 प्रॉपर्टी हैं, जिन्हें बेड एंड ब्रेकफास्ट सिस्टम के तहत लाइसेंस मिला हुआ है. अब सरकार इस बात की भी जांच करेगी कि जिन प्रॉपर्टी को लाइसेंस मिला, वहां नियमों का पालन हो रहा था या नहीं.

Advertisement

बता दें कि यह हादसा बुधवार सुबह हुआ था. दिल्ली पुलिस को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर पहली कॉल मिली थी. इसके ठीक बाद फायर डिपार्टमेंट को 8:50, 8:55 और 9:16 बजे लगातार तीन फोन किए गए. सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस के मुताबिक, अलग-अलग एजेंसियों की मदद से 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर के होटल में भीषण अग्निकांड, जहां जिंदा जल गए 21 लोग

इस हादसे के वीडियो भी सामने आए, जिनमें लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते दिखे और महिलाओं की 'बचाओ-बचाओ' की आवाजें सुनाई दीं. इसके बाद से सवाल उठने लगे कि आखिर सुरक्षा नियमों की जांच पहले क्यों नहीं हुई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में 12 विदेशी और 9 भारतीय नागरिक शामिल हैं. करीब 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

फिलहाल, मालवीय नगर हादसे के बाद साफ है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में होटल, गेस्ट हाउस और B&B प्रॉपर्टी पर सख्ती बढ़ने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement