scorecardresearch
 

'बैरिकेड तोड़ा, कार दिल्ली विधानसभा में घुसाई, फिर फरार...', चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

दिल्ली विधानसभा में एक तेज रफ्तार कार गेट तोड़कर अंदर घुस जाती है और फिर तोड़े देर में बाहर भी निकल जाती है. इससे परिसर में हड़कंप मच गया. संदिग्ध शख्स कार के साथ फरार हो जाता है. लेकिन, कुछ देर बाद ही पुलिस उसे कार के साथ दबोच लेती है.

Advertisement
X
चश्मदीद ने बताया कैसे कार गेट तोड़कर दिल्ली विधानसभा के परिसर में घुसी (Photo: ITG / Arvind Ojha)
चश्मदीद ने बताया कैसे कार गेट तोड़कर दिल्ली विधानसभा के परिसर में घुसी (Photo: ITG / Arvind Ojha)

Security breach at Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा यानी वो जगह जहां दिल्ली के नेता बैठते हैं, कानून बनाते हैं और सरकार चलाती है. यह एक बेहद सुरक्षित जगह मानी जाती है. यहां बिना जांच के कोई अंदर नहीं जा सकता. सुरक्षाकर्मी हर वक्त तैनात रहते हैं. लेकिन सोमवार को यहां कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हिला दिया. 

एक सफेद रंग की अज्ञात कार, जो सिएरा बताई जा रही है, तेज रफ्तार में आई और सीधे विधानसभा के गेट नंबर 2 से टकरा गई. गेट टूट गया और गाड़ी अंदर घुस गई. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है.

वहां मौजूद लोग यह देखकर हक्के बक्के रह गए. तेज आवाज हुई, लोग इधर उधर भागे, आसपास खड़े रिक्शा चालक और राहगीर भी दौड़कर आ गए.

लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गाड़ी अंदर से निकलकर दूसरी तरफ चली गई. और फिर हुआ जो सबसे चौंकाने वाला था. कुछ देर बाद वही गाड़ी वापस लौटी. एक बार फिर उसने गेट को टक्कर मारी और इस बार वहां से पूरी तरह फरार हो गई. बताया जा रहा है कि कार वाले शख्स ने गुलदस्ता विधानसभा के स्पीकर के कार में छोड़कर चला गया. यह पूरी घटना पांच मिनट के दौरान घटी. घटना के करीब दो घंटे में ही संदिग्ध शख्स को उसके कार के साथ पकड़ लिया गया.

Advertisement

चश्मदीदों ने क्या बताया?

जो लोग वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि पहले एक जोरदार आवाज आई जैसे कुछ टूटा हो. फिर देखा तो सफेद गाड़ी अंदर थी. लोग समझ ही नहीं पाए कि यह जानबूझकर हुआ है या कोई हादसा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर के कमरे के बाहर गुलदस्ता छोड़कर भागे

लेकिन जब वही गाड़ी दोबारा आई और फिर गेट तोड़कर भागी तो साफ हो गया कि यह अनजाने में नहीं हुआ.

अभी तक क्या पता चला?

कार और उसके ड्राइवर को रूपनगर से पकड़ लिया गया है. घटना के करीब दो घंटे बाद सफलता मिली है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये कार यूपी नंबर रजिस्टर्ड है. संदिग्ध ड्राइवर की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर है. 

कार वाले शख्स ने परिसर में छोड़ा गुलदस्ता

आजतक के पास उस गुलदस्ता का एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसे शख्स ने स्पीकर के कार में छोड़ा था.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement