दिल्ली की केजरीवाल सरकार राज्य के प्राइवेट स्कूलों की तरफ बेहद कड़ा रुख अपनाती नजर आ रही है. बुधवार को सरकार ने एक बड़े निजी स्कूल की दो शाखाओं को अपने कब्जे में लिया. मैक्सफोर्ट पीतमपुरा और मैक्सफोर्ट रोहिणी स्कूल का प्रबंधन और संचालन अब दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के जरिए होगा.
दरअसल, सरकार को मैक्सफोर्ट पीतमपुरा और मैक्सफोर्ट रोहिणी के संबंध में शिकायत मिली थी कि वहां ईडब्लूएस कोटे में दाखिले को लेकर अनियमितता हो रही है. अभिभावकों की इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार ने भेजा था, वहीं जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सरकार ने स्कूल पर कब्जा करने का फैसला किया.
एलजी से भी ली गई अनुमति
दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया इस फैसले को एलजी नजीब जंग से भी हरी झंडी मिल चुकी है. शुरू से ही निजि स्कूलों को लेकर सख्त रही है. इससे पहले भी सरकार ने सरकारी जमीन पर बने निजी स्कूलों को बिना सरकार की अनुमति के फीस नहीं बढ़ाने पर मजबूर किया, जिसे हाई कोर्ट ने भी सही ठहराया था.