scorecardresearch
 

दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास बंदूक दिखाकर 2 लोगों से लूटे 50 लाख, हाथापाई के बीच एक बदमाश को लोगों ने पकड़ा

राजधानी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर (Akshardham temple) के पास चार्टर्ड अकाउंटेंट के दौ कर्मचारियों से 50 लाख रुपये की लूट हुई है. यह घटना जिस इलाके में हुई, वहां काफी भीड़भाड़ रहती है. लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे. हाथापाई के दौरान एक लुटेरा गिर गया और बाकी तीन कैश लेकर भाग गए. एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को हवाले कर दिया है.

Advertisement
X
अक्षरधाम मंदिर के पास 2 लोगों से 50 लाख की लूट. (Representational image)
अक्षरधाम मंदिर के पास 2 लोगों से 50 लाख की लूट. (Representational image)

देश की राजधानी दिल्ली में गन पॉइंट पर दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए. यह घटना अक्षरधाम मंदिर (Akshardham temple) के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई है. इस दौरान चार में से एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लूट की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास गाजियाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के दो कर्मचारियों से लूट की घटना हुई. यहां बंदूक के बल दोनों से 50 लाख रुपये लूट लिए गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंदिर से कुछ मीटर दूर पांडव नगर में बुधवार की दोपहर हुई.

यह भी पढ़ें: मोमोज की दुकान से रेकी, महिला कारोबारी टारगेट और लूट लिया कैश-ज्वैलरी से भरा बैग... हरदोई में गर्लफ्रेंड के लिए लुटेरे बने युवक

पुलिस का कहना है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के कर्मचारी मोहित शर्मा और अरुण त्यागी पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे लेने के बाद बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहे थे. जब ये दोनों मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे तो बाइक पर सवार चार लोगों ने बंदूक तानकर रुकने का इशारा किया. इस जगह पर काफी भीड़भाड़ रहती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कूरियर बॉय का ड्रेस, नकली पिस्तौल और लूटपाट... ऐसे नाकाम हुई एक बेरोजगार लड़की की खौफनाक साजिश

पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों को देखकर जब दोनों कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें बाइक से टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए. इसके बाद हाथापाई होने लगी, जिसमें एक आरोपी गिर गया.

वहीं अन्य तीन लुटेरों ने कैश से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए, जबकि चौथे लुटेरे को वहीं छोड़ दिया, जिसे कुछ राहगीरों और यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस टीम इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement