scorecardresearch
 

CJP Protest: दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए, सुरक्षा में 5 हजार जवान तैनात

कॉकक्रोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च को देखते हुए सोमवार को दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. कई मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एक्जिट गेट भी बंद कर दिए गए हैं और वीवीआईपी इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Advertisement
X
CJP के संसद मार्च के मद्देनजर सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. (Photo- ANI)
CJP के संसद मार्च के मद्देनजर सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. (Photo- ANI)

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) ने 'चलो संसद' मार्च का ऐलान किया है. संसद सत्र के बीच इस बड़े आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं. जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जंतर-मंतर, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सेंट्रल विस्टा, कनॉट प्लेस और शंकर चौक जैसे प्रमुख स्थलों पर त्रि-स्तरीय (थ्री-टियर) सुरक्षा ग्रिड तैनात किया गया है. 

इस घेरे में दिल्ली पुलिस के जवानों की दो परतें और पैरामिलिट्री फोर्स की एक परत शामिल है. किसी भी आपात स्थिति पर काबू पाने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों को चौबीसों घंटे तैयार रहने को कहा गया है.

विजय चौक, प्रधानमंत्री आवास, गृहमंत्री आवास, सेवा तीर्थ, सेल्फी पॉइंट, ट्रांसपोर्ट भवन-संसद मार्ग, राष्ट्रपति भवन और इंडिया गेट जैसे हाई-सिक्योरिटी वाले वीवीआईपी इलाकों में किसी भी तरह की भीड़ को रोकने के खास इंतजाम किए गए हैं.

बिना इजाजत मार्च पर रोक, धारा 163 लागू

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पब्लिक एडवाइजरी जारी किया है. उन्होंने लिखा, 'दिल्ली पुलिस साफ तौर पर ये स्पष्ट करती है कि इस तरह के किसी भी विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है और न ही कोई अनुमति दी गई है.'

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है. इस नियम के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह जमा होने, प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह रोक रहेगी. 

हालांकि जंतर-मंतर पर पूर्व अनुमति के साथ शांति से प्रदर्शन की अनुमति होगी. डीसीपी ने ये भी बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा बलों का महा-एक्शन प्लान, 15 जोन में बंटी नई दिल्ली

सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च को रोकने के लिए एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है.

पल-पल की रिपोर्ट: खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच प्रदर्शन स्थल की हर घंटे की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज रही हैं. जंतर-मंतर पर आ रही भीड़ की संख्या और वहां रुकने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

भारी बल की तैनाती: आंदोलन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 5 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं. इसमें सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 25 से ज्यादा बटालियनें शामिल की गई हैं, जिनमें भारी संख्या में महिला कर्मी भी ड्यूटी पर हैं.

Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों का पहरा: पूरी नई दिल्ली को 15 जोन में विभाजित किया गया है. सुरक्षा बल सुबह 4 बजे से ही मुस्तैद हैं. स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और डीसीपी रैंक के अधिकारी खुद अलग-अलग इलाकों की सुरक्षा की कमान संभाल रहे हैं.

उपद्रवियों से सख्ती: सुरक्षा बलों को निर्देश हैं कि तोड़फोड़, लूटपाट या आगजनी जैसी हरकतों से कड़ाई से निपटा जाए. पानी की बौछार करने वाली गाड़ियां और दूसरे दंगा नियंत्रण वाहन संवेदनशील जगहों पर खड़े कर दिए गए हैं.

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद, रास्ते सील

प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस का कड़ा पहरा है और गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है. कानून-व्यवस्था को देखते हुए बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की सलाह पर केंद्रीय सचिवालय समेत 5 मेट्रो स्टेशन के एंट्री-एग्जिट गेट को बंद कर दिए गए थे. हालांकि अब केंद्रीय सचिवालय और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट खोल दिए गए हैं. जबकि जनपथ पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन अभी भी अगले निर्देश तक बंद हैं.

यह भी पढ़ें: CJP Protest Live: 'संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता...', मार्च से पहले अभिजीत दिपके का ऐलान

Advertisement

पुलिस दूसरे मेट्रो स्टेशनों से आने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें भी बंद किया जा सकता है. आपात स्थिति के लिए पास के अस्पतालों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement