scorecardresearch
 

दमकल क्रेन पर चढ़ना पड़ा भारी, AAP विधायक अलका लांबा के खिलाफ BJP ने दर्ज की शिकायत

नूपुर शर्मा ने कहा, 'लांबा ने क्रेन पर चढ़ने का स्टंट करके आग बुझाने के काम में बाधा डाली जिससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता था.' उन्होंने कहा कि इससे और ज्यादा नुकसान हो सकता था और लोगों की जान भी जा सकती थी.

Advertisement
X
सोमवार को दमकल विभाग की क्रेन में फंसी थीं अलका लांबा
सोमवार को दमकल विभाग की क्रेन में फंसी थीं अलका लांबा

चांदनी चौक में लगी आग के वक्त ज्यादा जोश दिखाना आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा को भारी पड़ा है. बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई है. शर्मा की मांग है कि लांबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए.


बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि लांबा ने दमकलकर्मियों के काम में बाधा पहुंचाई जिससे उन्हें आग बुझाने में मुश्किल का सामना करना पड़ा. नूपुर ने एक वीडियो और अखबार की रिपोर्ट्स को शिकायत का आधार बनाया है. उनका कहना है कि सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए लांबा ने ऐसा किया. नूपुर शर्मा ने कहा, 'लांबा ने क्रेन पर चढ़ने का स्टंट करके आग बुझाने के काम में बाधा डाली जिससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता था.' उन्होंने कहा कि इससे और ज्यादा नुकसान हो सकता था और लोगों की जान भी जा सकती थी.

Advertisement


दरअसल सोमवार की रात को चांदनी चौक इलाके की दुकानों में आग लग गई थी. दमकल गाड़ियां और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे थे. लेकिन लांबा फायर ब्रिगेड की क्रेन पर चढ़ बैठीं. लेकिन वो नीचे नहीं उतर पाईं. इसके चलते दमकल कर्मचारी उन्हें उतारने में लग गए. इससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने लांबा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी.


Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement