scorecardresearch
 

'आजतक' के रिपोर्टर के साथ AAP समर्थकों की बदसलूकी

करावल नगर में ग्राउंड रिपोर्टिंग पर गए 'आजतक' के रिपोर्टर अंकित यादव के साथ AAP समर्थकों ने बदसलूकी की.

Advertisement
X
रिपोर्टर के साथ बदसलूकी
रिपोर्टर के साथ बदसलूकी

दिल्ली के करावल नगर में आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने रविवार को 'आजतक' के पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की को अंजाम दिया. ग्राउंड रिपोर्टिंग पर गए 'आज तक' के रिपोर्टर अंकित यादव के साथ AAP समर्थकों ने बदसलूकी की. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के भाषण के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

रिपोर्टर के मुताबिक AAP समर्थकों ने अपशब्दों का भी प्रयोग किया. मंच से जाते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. AAP समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया. विपक्षी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे 'आप' समर्थक बेकाबू हो गए और अंत में 'आजतक' के रिपोर्टर को अपनी रिपोर्टिंग रोकनी पड़ी.

दरअसल जब सवाल पूछा गया कि दिल्ली जल बोर्ड के कार्यक्रम में जहां जलबोर्ड के अधिकारी मौजूद थे, वहां विपक्षी पार्टियों के खिलाफ नारेबाजी क्यों की गई, इस पर समर्थक भड़क गए और उपद्रव मचाने लगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement