scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ चुनाव: क्या कुनकुरी में जीत की हैट्रिक लगाएगी बीजेपी?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले आजतक पर आप सभी विधानसभा सीटों के बारे में जान सकते हैं. इसी कड़ी में जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट के बारे में पढ़ें...

Advertisement
X
कुनकुरी में है एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक चर्च
कुनकुरी में है एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक चर्च

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी ही जीत दर्ज करती आ रही है. बीजेपी की नज़र इस सीट पर हैट्रिक लगाने को लेकर होगी.

कुनकुरी में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी कैथोलिक चर्च है. इस लिहाज से ये क्षेत्र पर्यटन के लिए भी काफी अहम है. इस इलाके में हाथियों का उत्पात भी है, जिसके कारण यहां पर सुरक्षा को लेकर भी लोग चिंतित रहते हैं.

2013 विधानसभा चुनाव

रोहित कुमार साहू, बीजेपी, कुल वोट मिले 76593

अब्राहम तिर्की, कांग्रेस, कुल वोट मिले 47727

2008 विधानसभा चुनाव

भरत साय, बीजेपी, कुल वोट मिले 57113

यूडी मिंज, कांग्रेस, कुल वोट मिले 47521

कुनकुरी में ईसाई मतदाताओं की संख्या 37 हजार से अधिक हैं. वहीं कंवर मतदाता भी यहां पर 47 हजार हैं, इसके अलावा उरांव जाति के लोग 40 हजार के आसपास हैं. ये तीन बड़ी जातियां ही इस क्षेत्र में जीत का अंतर तय करती हैं.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बारे में...

आपको बता दें किमें कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.

2013 चुनाव में क्या थे नतीजे...

2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी.की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.

2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement