छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म हो गया है. कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में जीत हासिल की है और रमन सिंह का लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया है. जैजैपुर विधानसभा सीट से बसपा के केशवचंद्र एक बार फिर जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 21687 वोटों से जीत दर्ज की है.
बसपा उम्मीदवार को 64774 वोट मिले. वहीं, बीजेपी के कैलाश साहू को 43087 वोट मिले. जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कुमार चंद्रा को 38594 वोट मिले.
2008 के परिणाम
2008 में परिसीमन में मालखरौदा, पामगढ़, सक्ती के क्षेत्र को मिलाकर जैजैपुर विधानसभा सीट बनी. 2008 का पहला चुनाव हुआ तो पामगढ़ छोड़कर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने यहां जीत दर्ज की. उन्होंने मालखरौदा के तत्कालीन विधायक निर्मल सिन्हा को पराजित किया था. दिलचस्प बात ये है कि बसपा दूसरे नंबर पर रही.
कांग्रेस के मंहत रामसुंदर दास को 43346 वोट मिले थे.
बसपा के केशवचंद्र को 33907 वोट मिले थे.
2013 विधानसभा के नतीजे
2013 के विधानसभा चुनाव में जैजैपुर की जनता ने आश्चर्यजनक परिणाम दिया. बसपा दूसरे नंबर से पहले नंबर पर आ गई. इसी का नतीजा था इस सीट पर केशवचंद्र ने जीत दर्ज करते हुए बसपा खा खाता खोला. वे प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक हैं. कांग्रेस पहले नंबर से तीसरे नंबर पर पहुंच गई.
बसपा के केशवचंद्र को 47188 वोट मिले थे.
बीजेपी के डॉ. कैलाश शाहू को 44609 मिले थे.
छत्तीसगढ़ के समीकरण
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में अभी कुल 11 लोकसभा और 5 राज्यसभा की सीटें हैं. छत्तीसगढ़ में कुल 27 जिले हैं. राज्य में कुल 51 सीटें सामान्य, 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं.
2013 में रमन सिंह हैट्रिक
2013 में विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इनमें बीजेपी ने राज्य में लगातार तीसरी बार कांग्रेस को मात देकर सरकार बनाई थी. रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को 2013 में कुल 49 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. जबकि कांग्रेस सिर्फ 39 सीटें ही जीत पाई थी. जबकि 2 सीटें अन्य के नाम गई थीं.
2008 के मुकाबले बीजेपी को तीन सीटें कम मिली थीं, इसके बावजूद उन्होंने पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई. रमन सिंह 2003 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.
To get latest update about Chhattisgarh elections SMS CG to 52424 from your mobile. Standard SMS Charges Applicable.