scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: 70 साल की मां के साथ रेप करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 40 साल शख्स को अपनी 70 साल की मां से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
X

हेडलाइन पढ़कर एक बार तो आपको भी शायद अपनी आंखों पर यकीन न हो, लेकिन यह सच है कि छत्तीसगढ़ में 40 साल शख्स को अपनी 70 साल की मां से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

यह छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के धोरेघाट गांव की है. आरोपी बेटे को मानसिक रोगी बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह 5 बजे की है. घटना के घंटे भर बाद ही मां ने दाढ़ी थाने जाकर बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, पर पीड़िता का मेडिकल शुक्रवार को बेमेतरा अस्पताल में करवाया गया.

बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाने के प्रभारी मुकेश चंद्रवंशी के मुताबिक, आरोपी 40 वर्षीय आरोपी अपनी मां के साथ रहता है. आरोपी के पिता की मौत कुछ साल पहले हो गई थी. आरोपी शादीशुदा और मानसिक रोगी है, लेकिन उसकी पत्नी साथ में नहीं रहती है. पीड़िता की के बाद पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement