scorecardresearch
 
नीतीश का मोदी विरोध केवल ‘छलावा’: लालू

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में विरोध केवल नीतीश कुमार का ‘छलावा’ है.

Advertisement
X
लालू प्रसाद

लालू ने मधेपुरा के चौसा प्रखंड में एक कार्यक्रम में कहा, ‘नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी सब मिले हुए हैं. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी का विरोध करना नीतीश कुमार का छलावा है. नीतीश अपने भाषण से जनता को भ्रमित कर रहे हैं. नीतीश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.’

लालू ने आरोप लगाया कि बीजेपी का कोई धर्म नहीं है. वह देश के लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है.

लालू अपने पार्टी के नेता कैलाश गुप्ता की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में भाग लेने आये थे. कैलाश गुप्ता की 1999 में लोकसभा चुनाव के दौरान हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
Advertisement