बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर 'जनता परिवार' में का दौर जारी है, वहीं अगले महीने प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के 24 सीटों के चुनाव को लेकर महागठबंधन दरकता दिख रहा है.
रविवार को जेडीयू-आरजेडी ने बातचीत कर आपस में 10-10 सीटें बांट ली है, जबकि कांग्रेस और सीपीआई के लिए 4 सीटें छोड़ दी हैं.
ने साफ तौर पर कह दिया कि अगर कांग्रेस और सीपीआई को 4 सीटें मजूर नहीं हैं तो वो चार सीटें भी ये दोनों दल आपस में बांट लेंगे. साफ जाहिर है कि दोनों दल के तेवर विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन पर भारी पड़ सकते हैं. यानी बहुत संभव है कि कांग्रेस यहां भी 'एकला चलो रे' की राह पकड़ ले, क्योंकि कांग्रेस बिहार में 2 सीटों पर लड़ने को तैयार नहीं है.ऐसे में कांग्रेस खुद को गठबंधन से बाहर रखने का फैसला कर सकती है.