scorecardresearch
 

बिहारः आरजेडी विधायक दल के नेता बने तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब आरजेडी विधायक दल के नेता भी होंगे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को उनके नाम का ऐलान कर दिया.

Advertisement
X
परिवार के साथ मंच पर लालू
परिवार के साथ मंच पर लालू

आरडेजी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री को बिहार विधानसभा में पार्टी विधायक दल का नेता मनोनीत कर दिया. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आरजेडी विधानमंडल दल की नेता बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने इसकी सूचना बिहार विधानसभा और विधानपरिषद को दे दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 13 नवंबर को आरजेडी विधानमंडल दल की पहली बैठक हुई थी. उस बैठक में प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से आरजेडी विधानमंडल और के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया गया था.

पार्टी की बैठक में नहीं हुआ था फैसला
13 नवंबर को आरजेडी विधायक दल की पटना में बैठक हुई थी, जिसमें आरजेडी के कई विधायकों ने लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ था और पार्टी के सभी विधायकों ने लालू पर अंतिम फैसला छोड़ दिया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement