scorecardresearch
 

बिहार: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी के आरोप में की पिटाई, कपड़े उतरवाए

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में भी कथित गोतस्करों को नहीं बख्शा और उनकी पिटाई करते रहे. हाल में राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग की घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी.

Advertisement
X
बिहार के हाजीपुर में हुई घटना
बिहार के हाजीपुर में हुई घटना

राजस्थान के बाद अब बिहार में भी गो-तस्करी के शक में मारपीट का मामला सामने आया है. जहां मवेशी ले जा रहे चार कथित तस्करों के साथ न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उनके कपड़े उतरवाकर बदसलूकी भी की गई.

घटना हाजीपुर के हाथसरगंज की है. जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी ले जा रही एक गाड़ी को पकड़ लिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में बैठे की.

इतना ही नहीं बुरी तरह पिटाई के बाद गोरक्षक बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चारों कथित तस्करों के कपड़े तक उतरवा दिए. आरोप है कि कपड़े उतरवाकर उनके साथ बदसलूकी भी की गई.

बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस पहुंचने पर भी नहीं माने और अपने अंदाज में कथित गो-तस्करी का दंड देते रहे. यहां तक कि मारपीट करने वाले कार्यकर्ता पुलिस से भी भिड़ते रहे. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान तस्करों ने को ले जाने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement