scorecardresearch
 

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या छोड़ देना चाहिए रात का खाना? डॉक्टरों ने बताया क्या करें

कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन बढ़ा हुआ बैड और टोटल कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है. क्या रात का खाना छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? इस बारे में डॉ तरुण कुमार से जानते हैं.

Advertisement
X
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ऐसे करें कम
बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ऐसे करें कम

बढ़ा हुआ टोटल और बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक तक का कारण बन सकता है. ऐसे में इसको कंट्रोल करना जरूरी है. इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक रात का खाना छोड़ देना भी है. कुछ लोगों का मानना है कि डिनर स्किप करने से वजन तेजी से घटता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम हो जाता है. लेकिन क्या यह सच है? 

पहले बात कोलेस्ट्रॉल की कर लेते हैं. कोलेस्ट्रॉल शरीर के फंक्शन के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब शरीर में बैड और टोटल कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो यह खतरनाक हो सकता है. इसको कम करने के लिए रात का खाना छोड़ना नहीं बल्कि पूरे दिन की डाइट पर खास ध्यान रखना होता है. विशेषज्ञों के मुताबिक,कोलेस्ट्रॉल का लेवल इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आप पूरे दिन क्या खाते हैं, कितनी कैलोरी लेते हैं, आपका वजन कितना है और आपकी शारीरिक गतिविधि कैसी है. अगर दिनभर का खानपान ठीक न हो तो सिर्फ रात का खाना छोड़ने से कोलेस्ट्रॉल पर कोई खास असर नहीं पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कितना बढ़ने पर होती है दवा की जरूरत? कब सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से होगा कम, डॉक्टरों से जानें

Advertisement

क्या रात का खाना छोड़ने से कोई भी फायदा नहीं होता है?

इस बारे में मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने बताया है. डॉ तरुण बताते हैं कि कुछ लोगों में रात का भोजन हल्का करने से थोड़ा सा फायदा मिल सकता है. अगर किसी व्यक्ति में डिनर छोड़ने या हल्का खाने से पूरे दिन की कुल कैलोरी कम हो जाती है. उसके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार आता है, तो समय के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल में कमी हो सकती है, लेकिन इस तरह के मामले कम होते हैं. 

यह भी पढ़ें: अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रहा कोलेस्ट्रॉल? डॉक्टरों ने बताया असली कारण

डॉ तरुण कहते हैं कि कई लोग डॉक्टरों से सलाह के बिना ही रात का खाना छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. क्योंकि देखा जाता है कि कुछ लोग तेज भूख के बाद भी रात का खाना नहीं खाते हैं और अगले दिन जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं. इससे कोलेस्ट्रॉल और अधिक बढ़ने का रिस्क होता है. रात का खाना छोड़ने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है. ऐसे में रात का खाना तभी छोड़े जब डॉक्टर ने आपसे ऐसा करने को कहा हो

Advertisement

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या करें?

डॉ. तरुण बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आपने पूरे दिन क्या खाया है इसका ध्यान रखें. अपनी डाइट में हर दिन फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन, विटामिन शामिल करें. अधिक मात्रा में फैट लेने से बचें. घी, मक्खन, प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें. हफ्ते में कम से कम पांच दिन 30 से 45 मिनट की एक्सरसाइज रोज करें. यह ध्यान रखें कि कोलेस्ट्रॉल कम करने की कोई भी दवा डॉक्टर की सलाह के बिना न लें 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement