scorecardresearch
 

क्या खाने के बाद टहलना चाहिए? कितनी देर वॉक करना है फायदेमंद? AIIMS की डायटिशियन ने बताया

खाना खाने के तुरंत बाद टहलना ठीक है या नहीं. कितनी देर की वॉक करना हेल्थ के लिए अच्छा है? ऐसे कई सवालों का जवाब हमने एक्सपर्ट्स से जाना है. इसके लिए AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एल. एच घोटेकर ने बताया है.

Advertisement
X
खाने के बाद की सैर
खाने के बाद की सैर

खाना खाने के बाद टहलना सेहत के लिए फायदेमंद है. कई लोग ऐसा करते भी हैं, लेकिन वॉक खाने के कितनी देर बाद करनी है कैसे क ये भी जानना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योकि वॉक का गलत तरीका फायदे की जगह नुकसान कर सकता है. इसलिए आपको सही समय और तरीका जरूर पता होना चाहिए. इसके बारे में जानने के लिए आजतक.इन ने दो एक्सपर्ट्स से बातचीत की है.

दिल्ली AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत ने इस बारे में बताया है. वह कहती हैं कि खाना खाने के बाद वॉक कर सकते हैं. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, भोजन के 30 मिनट के भीतर 10 से 15 मिनट की हल्की सैर करना फायदेमंद हो सकता है. यह भोजन के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने, पाचन क्रिया को सहायता देने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है. हालांकि, भोजन के तुरंत बाद ज्यादा एक्सरसाइज, ब्रिस्क वॉक (तेज़ चलना) या जॉगिंग से बचना चाहिए. भोजन के बाद आप केवल हल्की सैर ही करें. इसके कई फायदे मिल सकते हैं. 

वॉक करने से कैसे घटता है वजन? 

खाने के बाद टहलने के फायदों को लेकर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसन में एक रिसर्च भी प्रकाशित हुई है. इस रिसर्च में कहा गया है कि भोजन करने के बाद कुछ मिनटों के अंदर आपको सैर शुरू कर देनी चाहिए.  इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. रिसर्च में इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण भी बताया गया है.  खाना खाने के 30-60 मिनट बाद ब्लड शुगर हाई रहता है. ऐसे में जब आप खाना खाने के तुरंत बाद चलना शुरू करते हैं तो शरीर में मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल आपकी मांसपेशियां करने लगती हैं.इससे ग्लूकोज का कुछ हिस्सा एनर्जी के लिए खर्च हो जाता है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए कैसा हो आपका रोज का रूटीन, AIIMS की डायटीशियन ने डिटेल में बताया क्या खाएं

शुगर कंट्रोल और हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा

रिसर्च में यह भी पता चला कि  जिन लोगों को खाना खाने के बाद चलने से पेट दर्द, एसिडिटी, थकान या अन्य परेशानी नहीं होती, उनके लिए लंच और डिनर के तुरंत बाद 30 मिनट तेज चाल से चलना  पोस्ट-मील ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद हो सकता है.खाने के कुछ मिनटों के भीतर वॉक करना हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा है. 

रिसर्च में कहा गया है कि खाने के बाद टहलने से शरीर में सूजन और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. खास तौर पर, रिसर्च से पता चला है कि नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करने से ब्लड प्रेशर और LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, साथ ही स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) सलाह देता है कि खाना खाने के बाद रोज़ाना 10-10 मिनट की तीन बार वॉक हार्ट की हेल्थ के लिए फायदेमंद है. 

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2026: खाली पेट या खाना खाकर, कैसे करना चाहिए योग? फायदे की जगह बिगड़ सकती है सेहत

क्या खाने के बाद टहलने के कोई नुकसान भी हैं 

Advertisement

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. एलएच घोटेकर कहते हैं कि खाने के बाद टहलने के कोई नुकसान नहीं है. बस ये जरूरी है कि बहुत अधिक भोजन अगर कर लिया है तो तुरंत टहलने से बचें. ज्यादा भोजन करके टहलने से आपको एसिड रिफ्लक्स ( खाना पेट से ऊपर की ओर आना) जैसी समस्या हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement