scorecardresearch
 

Healthwealth summit: फर्टिलिटी से लेकर प्रेग्नेंसी तक फायदेमंद हो सकता है योग, एक्सपर्ट ने बताए कई फायदे

आजकल कम उम्र की महिलाओं में PCOS और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे कई महिलाएं IVF जैसे विकल्पों पर विचार करती हैं. योग, सही खानपान, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार संभव है.

Advertisement
X
योग एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी
योग एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी

आजकल कम उम्र में ही कई महिलाओं को PMOS और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में कई महिलाएं मां बनने के लिए IVF जैसे विकल्पों के बारे में सोचने लगती हैं. हालांकि, हर महिला के लिए IVF की जरूरत नहीं होती. कुछ मामलों में सही लाइफस्टाइल, संतुलित खानपान, एक्सरसाइज और मानसिक तनाव कम करने से हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. इसमें योग की भी अहम भूमिका हो सकती है. इंडिया टुडे की HealthWealth Summit में योग और महिला स्वास्थ्य पर बात करते हुए 'योग लव' की संस्थापक योग आचार्य इरा त्रिवेदी ने अपने अनुभव साझा किए हैं.

उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान नियमित रूप से योग करती थीं. उनके मुताबिक, योग ने उन्हें शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से निपटने में मदद की. उन्होंने कहा कि महिला हो या पुरुष योग सभी के लिए जरूरी है. ये कई बीमारियों से बचाव करता है. महिलाओं में योग करने से पीसीओएस जैसी हेल्थ कंडीशन को कंट्रोल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी 14 MRI- 20 CT स्कैन मशीनें, इलाज का खर्च होगा कम

PMOS और फर्टिलिटी में कैसे मदद कर सकता है योग?

PMOS में  हार्मोन के लेवल बिगड़ने से पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं और ओव्यूलेशन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. वहीं, लंबे समय तक मानसिक तनाव रहने से भी शरीर और प्रजनन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. ऐसे में योग को करना बहुत फायदेमंद हो सकता है. इससे मानसिक तनाव कम होता है. नींद बेहतर होती है. इसके अलावा  इंसुलिन सेंसिटिविटी और मेटाबॉलिक हेल्थ सुधारने में भी मदद करती है, जो PMOS से जूझ रही महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है. चूंकि कई महिलाओं में पीसीओएस के कारण भी इनफर्टिलिटी हो सकती है तो योग करे से आप पीसीओएस को कंट्रोल कर सकती हैं. जिससे इनफर्टिलिटी से संबंधित समस्या को कंट्रोल में किया जा सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि योग PMOS का इलाज या बांझपन का पक्का समाधान नहीं है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से जांच और इलाज कराना जरूरी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: HealthWealth Summit: सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ की चर्चा बढ़ी, फिर भी 75% लोग मदद लेने से बचते हैं

प्रेग्नेंसी में क्यों फायदेमंद है योग?

कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करने से डरती हैं. उन्हें लगता है कि इससे बच्चे को नुकसान हो सकता है. लेकिन सामान्य प्रेग्नेंसी में आप अपने डॉक्टर की सलाह से हल्का योग कर सकती हैं. इससे मानसिक तनाव, थकान और बेचैनी कम करने के साथ नींद और शरीर के लचीलेपन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement