scorecardresearch
 

Healthwealth summit: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी 14 MRI- 20 CT स्कैन मशीनें, इलाज का खर्च होगा कम

दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में MRI, CT स्कैन, एक्स-रे और PET स्कैन जैसी आधुनिक जांच मशीनों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि इन सुविधाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत बढ़ाया जाएगा.

Advertisement
X
डॉ. पंकज कुमार सिंह
डॉ. पंकज कुमार सिंह

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही  MRI, CT स्कैन और दूसरी जरूरी जांचों के लिए मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा. दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इंडिया टुडे के हेल्थ वेल्थ समिट में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि सरकार अस्पतालों में आधुनिक जांच सुविधाएं बढ़ाने और मरीजों के इलाज का खर्च कम करने पर काम कर रही है.

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, दिल्ली के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 14 MRI मशीनें, 20 CT स्कैन मशीनें और 30 एक्स-रे मशीनें लगाने की योजना है. इसके अलावा PET स्कैन की सुविधा भी विकसित की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बढ़ाया जाएगा, ताकि मरीजों को उचित दरों पर जांच की सुविधा मिल सके. जो व्यक्ति EWS श्रेणी में होगा उसकी ये जांच फ्री में की जाएंगी. इससे लोगों को प्राइवेट सेंटरों में महंगे दामों पर टेस्ट नहीं कराने पड़ेंगे.  MRI और CT स्कैन जैसी जांचों से ब्रेन, रीढ़ की हड्डी, कैंसर और शरीर के दूसरे अंगों से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलती है. समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान और इलाज शुरू करने में आसानी होती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के 10 सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में होंगे सिटी स्कैन और एमआरआई स्कैन

Advertisement

LNJP में शुरू हुई आधुनिक जांच सुविधाएं

डॉ पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल (LNJP) में आधुनिक जांच सुविधाएं शुरू की गई हैं. अस्पताल में नई MRI और CT स्कैन मशीनों की उपलब्धता से मरीजों को काफी मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: हेल्थकेयर में भारत ने की तरक्की, आयुष्मान योजना से गरीबों को इलाज में मदद: डॉ. महेश शर्मा

इलाज का खर्च कम करना बड़ी चुनौती

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण कई मरीज जरूरी जांच और इलाज नहीं करा पाते है. सरकार का प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि लोगों को महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछली सरकारों ने हेल्थ सुविधाओं को बढ़ाने का कोई खास काम नहीं किया. लेकिन मौजूदा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने पर जोर दे रही है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement