scorecardresearch
 

डायबिटीज में सुबह खाली पेट फल खाना सही या गलत? AIIMS के डॉक्टर से जानें खाने का सही तरीका

डायबिटीज के मरीजों को फल खाने के समय और मात्रा को लेकर भ्रम होता है. AIIMS के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत के अनुसार, ज्यादा ग्लाइसेमिक लोड वाले फलों जैसे आम और अंगूर को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

Advertisement
X
क्या डायबिटीज में खाली पेट फल खाएं?
क्या डायबिटीज में खाली पेट फल खाएं?

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान को लेकर कई तरह की सलाह दी जाती है. कोई कहता है कि सुबह खाली पेट फल खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ती है, तो कोई फल खाने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा बताता है. ऐसे में कई मरीज इस उलझन में रहते हैं कि फल कब खाएं और कौन से फल उनके लिए सुरक्षित हैं. हालांकि, डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं है कि आपको फल खाने छोड़ देने चाहिए.डायबिटीज में सुबह खाली पेट फल खाना सही या गलत? इस बारे में AIIMS के डॉक्टर ने बताया है. 

दिल्ली AIIMS के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत बताते हैं कि डायबिटीज के मरीज दिन में किसी भी समय फल खा सकते हैं. फल खाने का कोई एक फिक्स समय नहीं है, लेकिन मरीजों को उनकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही ऐसे फलों से बचना बेहतर है जिनमें ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है.

क्या खाली पेट फल खाने से बढ़ती है शुगर?

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह खाली पेट फल खाना पूरी तरह गलत नहीं है. डॉ. राजेश के मुताबिक, फल खाने का समय उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना उसकी मात्रा और फल का चुनाव. यानी मरीज सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय फल खा सकते हैं, लेकिन एक बार में बहुत ज्यादा फल खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है. इसलिए फल को डाइट से पूरी तरह हटाने के बजाय सही मात्रा में खाना जरूरी है. मरीजों को अपनी डाइट और ब्लड शुगर के लेवल के हिसाब से फल खाने चाहिए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या प्रदूषण से हो सकती है डायबिटीज? AIIMS डॉक्टर ने बताया घर में रहने की आदत बिगाड़ सकती है ब्लड शुगर

फल के साथ थोड़ी मात्रा में लें फैट

डॉ. राजेश खड़गावत के मुताबिक, डायबिटीज के मरीज जब भी फल खाएं तो उसके साथ थोड़ी मात्रा में फैट वाला कोई फूड खाना फायदेमंद होता है.  इससे शरीर में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ने की रफ्तार कम करने में मदद मिल सकती है. उदाहरण के लिए फल के साथ कुछ अखरोट खाए जा सकते हैं. इनमें मौजूद फैट और फाइबर भोजन के पचने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फल के साथ फैट लेने से शुगर बढ़ेगी ही नहीं. फल की मात्रा का ध्यान रखना फिर भी जरूरी होता है. 

यह भी पढ़ें: मोटापा और डायबिटीज मरीजों को जरूर कराना चाहिए लिवर का टेस्ट, इन बीमारियों का चल जाता है पता

आम और अंगूर जैसे फलों को लेकर बरतें सावधानी

डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा ग्लाइसेमिक लोड वाले फलों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए. आम और अंगूर ऐसे फल हैं, जिन्हें खाते समय खास सावधानी रखनी चाहिए. ग्लाइसेमिक लोड यह बताता है कि किसी खाद्य पदार्थ की एक सामान्य मात्रा खाने से ब्लड शुगर पर कितना असर पड़ सकता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement