scorecardresearch
 

हार्ट के लिए शराब फायदेमंद है या नुकसानदायक, क्या कम पीने से नहीं होता दिल को कोई नुकसान?

शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है, लेकिन क्या ये हार्ट के लिए फायदेमंद है या उसको भी नुकसान करती है? इस बारे में डॉक्टरों ने बताया है.

Advertisement
X
शराब का दिल पर असर
शराब का दिल पर असर

शराब पीने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है. कोई रोज एक-दो पैग लगाता है, कोई सिर्फ वीकेंड पर दोस्तों के साथ पीता है, तो कोई खास मौकों पर ही शराब पीता है. ज्यादातर लोग तो ये जानते हैं कि ज्यादा शराब पीने से लिवर खराब हो सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका असर आपके दिल पर क्या पड़ता है? क्या कभी-कभार शराब पीना दिल के लिए सुरक्षित है या इससे हार्ट की सेहत को फायदा होता है या नुकसान? इस सवाल का जवाब डॉक्टरों ने दिया है, जिसे हर शराब पीने वाले को जानना चाहिए.

इस बारे में मेदांता मेडिसिटी मूलचंद अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने बताया है. वह कहते हैं कि शराब उतनी फायदेमंद नहीं है जितना बहुत से लोग मानते हैं. रोज या ज़्यादा शराब पीने से हाई ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन का कम या ज्यादा होना, दिल की मसल्स का कमज़ोर होना, हार्ट का फेल होना, स्ट्रोक और ट्राइग्लिसराइड के लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है.

क्या कम शराब पीने से नहीं होता है कोई नुकसान? 

डॉ. तरुण बताते हैं कि WHO ने भी साफ कहा है कि शराब की कोई ऐसी मात्रा नहीं है जिसको पीना हेल्थ के लिए सेफ हो, जो लोग सोचते हैं कभी- कभी थोड़ी-थोड़ी पीना फायदा करती है वह गलत सोचते हैं, मेडिकल साइंस में भी शराब के किसी फायदे को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है. 

एक बार में बहुत अधिक शराब पीना से स्वस्थ लोगों में भी दिल की धड़कन में गड़बड़ी हो सकती है. दिल की सेहत के लिए सबसे सेफ यह है कि आप शराब से पूरी तरह दूरी बनाना शुरू करें. अगर आप शराब पीते भी हैं, तो बहुत कम मात्रा में पिएं और कभी भी यह मानकर शराब न पीते रहें कि यह दिल के लिए अच्छी है.

Advertisement

कुछ लोग वाइन को हेल्दी मानते हैं, ऐसा है क्या?

राजीव गांधी अस्पताल में कार्डियोल़़ॉजी विभाग में डॉ. अजीत जैन ने इस बारे में बताया है. डॉ जैन कहते हैं कि वाइन के हेल्थ इफेक्ट को लेकर कुछ समय पहले ही WHO ने गाइडलाइंस जारी की थी. इनमें बताया गया था कि वाइन को हेल्दी मानना एक मिथक है. रेड वाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से हार्ट को कोई खास फायदा नहीं होता है. चूंकि वाइन में भी अल्कोहल होता है तो इससे कैंसर और लिवर की बीमारी का खतरा रहता है.  

डॉ जैन कहते हैं कि शराब एक साइकोएक्टिव (दिमाग पर असर करने वाला) और लत लगाने वाला पदार्थ है. इसे दशकों पहले इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने शराब को कैंसर पैदा करने वाला पदार्थ  माना था. शराब कम से कम सात तरह के कैंसर का कारण बनती है, जिनमें सबसे आम कैंसर है आंत का कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर हैं.

डॉ जैन कहते हैं कि शराब चाहे महंगी होऔर क्वालिटी भी बहुत अच्छी हो, वह हार्ट को खतरा पैदा कर सकती है. यह कैंसर का कारण तो बन ही सकती है. 

किन लोगों को शराब बिलकुल नहीं पीनी चाहिए

गर्भवती महिलाएं

जिनका बीपी कंट्रोल में नहीं रहता है

जिसको लिवर की कोई भी बीमारी है

Advertisement

जिसको कोई मानसिक समस्या है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement