scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: अमेरिकी-इजरायली जहाजों पर ईरानी हमले के नहीं हैं ये वीडियो, ये रही सच्चाई

न्यूज आउटलेट कनाल-13 के यूट्यूब चैनल पर मौजूद 9 मार्च की वीडियो रिपोर्ट में भी ये वीडियो देखा जा सकता है. इसके मुताबिक, ये वीडियो फारस की खाड़ी का है, जहां अमेरिकी-इजरायल हमले से एक ईरानी तेल टैंकर नष्ट हो गया था.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का है, जहां ईरान ने इजरायल के लिए हथियार ले जा रहे जहाज पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो केरल के समुद्री तट के पास का है, जहां सिंगापुर के एक कंटेनर जहाज में आग लग गई थी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच हवाई हमले एक बार फिर से शुरू हो गए हैं. अमेरिका ने ईरान के बंदरगाह वाले शहरों पर हमला किया, तो जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया है.

इस बीच दोनों देशों में चल रहे हालिया संघर्ष का बताकर दो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दो समुद्री जहाजों पर हमले का दावा किया जा रहा है. इन वीडियोज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी हमले का बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन इन दोनों ही वीडियो की हकीकत कुछ और है.

ईरानी नहीं, अमेरिकी हमले का है ये वीडियो

इस वीडियो में एक जहाज में धमाका होने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार देखा जा सकता. एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, “IRGC से बिना बातचीत किए ही अमेरिका ने इस जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने की मंजूरी दे दी थी. अब इस जहाज में आग लग गई. यह जहाज समुद्र की तलहटी में समा गया है. जहाज को इस जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुज़रने के लिए सिर्फ़ IRGC ही मंज़ूरी दे सकता है.” 

Advertisement

d
  
वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें न्यूज-18 की 19 मार्च की रिपोर्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट मिला. खबर के मुताबिक, अमेरिका के हमले के बाद ईरान का एक मिसाइल युद्धपोत नष्ट हो गया. ये युद्धपोत ‘शाहिद सुलेमानी-क्लास’ का है, जिसे ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी’ (IRGCN) ऑपरेट करती है. 

न्यूज आउटलेट कनाल-13 के यूट्यूब चैनल पर मौजूद 9 मार्च की वीडियो रिपोर्ट में भी ये वीडियो देखा जा सकता है. इसके मुताबिक, ये वीडियो फारस की खाड़ी का है, जहां अमेरिकी-इजरायल हमले से एक ईरानी तेल टैंकर नष्ट हो गया था.

ये हादसा केरल के समुद्री तट पर हुआ था

इस वीडियो में कई सारे कंटेनर्स से भरे एक जहाज में भीषण आग देखी जा सकती है. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, “कुछ ही देर पहले, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक इजराइल के कार्गो जहाज के लिए ले जाए जा रहे तस्करी के हथियारों की एक बड़ी खेप को नष्ट कर दिया. ये फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है.”

d

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इंडियन एक्सप्रेस की 10 जून, 2025 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल क्लिप वाला हिस्सा देखा जा सकता है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो सिंगापुर के एक कंटेनर जहाज का है. इस जहाज में केरल के समुद्री तट के पास आग लग गई थी. जहाज में भारी मात्रा में ज्वलनशील सामान मौजूद था, जिनमें लिथियम बैटरी, कीटनाशक, नेफथलीन, प्रिंटिंग इंक और 100 टन बंकर ऑयल शामिल था. 

एशियानेट न्यूज की 10 जून, 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर मौजूद 157 कंटेनर्स में बेहद खतरनाक सामान था. साफ है कि दोनों वीडियो पुराने हैं, और ईरान-अमेरिका के बीच हालिया संघर्ष से संबंधित नहीं हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement