
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद में बदलाव की आशंकाओं के बीच राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अशोक गहलोत खेमे के विश्वस्त मंत्री माने जाने वाले से मुलाकात कर सबको चौंका दिया. इतना ही नहीं, गहलोत दल के एक और मंत्री ने भी हाल ही में सचिन पायलट की तुलना महाभारत के अभिमन्यु से कर दी. इन घटनाक्रमों को देखते हुए कई लोग कयास लगा रहे हैं कि राजस्थान के सीएम की कुर्सी को लेकर सचिन के पक्ष में माहौल बन रहा है.
इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है जिसमें एक लड़की राहुल गांधी को सचिन पायलट के स्केच वाला पोर्टेट भेंट करती दिख रही है.
इस तस्वीर को कई लोग जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर कर रहे हैं.
मिसाल के तौर पर, एक ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केरल में”

इंडिया टुडे की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि ये फोटो फर्जी है. असली फोटो में लड़की राहुल गांधी को उन्हीं के स्केच वाला पोर्टेट भेंट करती दिख रही है.
कैसे पता लगाई सच्चाई?
वायरल फोटो को रिवर्स सर्च करने पर ये हमें कांग्रेस के 22 सितंबर, 2022 के एक ट्वीट में मिली. इस फोटो में लड़की जो पोट्रेट राहुल गांधी को दे रही है, उसमें उन्हीं का स्केच बना है, न कि सचिन पायलट का. साफ है, एडिटिंग के जरिये राहुल गांधी का स्केच हटाकर सचिन का स्केच बना दिया गया है.
इस अपनेपन की कद्र करेंगे हम...
— Congress (@INCIndia)
सात सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत अब तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जा चुकी है. छह अक्टूबर को इस यात्रा में कांग्रेस की अंतरिम भी शामिल होंगी.