scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: राजस्थान और पंजाब के वीडियो तरुण हत्याकांड मामले से जोड़कर सांप्रदायिक एंगल से हो रहे हैं शेयर  

दिल्ली के उत्तम नगर में ईद को लेकर वायरल हो रहे वीडियो भ्रामक निकले हैं. सोशल मीडिया पर इन्हें सांप्रदायिक तनाव से जोड़कर शेयर किया गया. आजतक के फैक्ट चेक में जानें वायरल वीडियो की सच्चाई...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ईद के दिन दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के विरोध में इस तरह लाठियां चलीं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये बांसवाड़ा, राजस्थान की लट्ठमार होली का पुराना वीडियो है.

'खून की होली खेलने' जैसी तमाम दिल्ली के उत्तम नगर में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ईद मनाई गई. इलाके में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिसवालों का आभार जताते हुए फूल भी बरसाए.

तरुण हत्याकांड के बाद से इलाके में लगातार सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है. इस बीच सोशल मीडिया पर, उत्तम नगर के बताकर दो वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं. इनमें से पहले में किसी जगह पर भारी भीड़ इकट्ठा है और दो तरफ से धड़ाधड़ लट्ठ फेंके जा रहे हैं. पास ही आग भी जल रही है. वीडियो पर लिखा है, "दिल्ली उत्तम नगर में ईद के दिन का मामला".  

इसी तरह, एक अन्य में ( ) निहंग सिखों की भारी भीड़ दिख रही है. कुछ के हाथों में भाले भी हैं. कुछ लोगों के कपड़ों और चेहरे पर रंग लगा हुआ है. वीडियो में नीचे तरुण की तस्वीर भी लगी है. इसमें  एक युवक कहता है, "वीडियो दिल्ली, उत्तम नगर का बताया जा रहा है जहां पे इतने सारे हिंदू संगठन, तमाम निहंग सिख, हिंदू- सब लोग होली मनाने गए हैं." कैप्शन में लिखा है, "उत्तम नगर में होली".

Advertisement
GIF Fact Check

पोस्ट्स का आर्काइव्ड वर्जन और  देखा जा सकता है.

इन पोस्ट्स पर कई लोग भड़काऊ कमेंट कर रहे हैं. मिसाल के तौर पर, एक शख्स ने लिखा, "जैसे पहले मुसलमान लोग हिंदू त्यौहारों पर उपद्रव करते थे, वैसे ही अब हिन्दुओं को भी मुस्लिम के त्यौहारों पर उपद्रव और हुड़दंग करना चाहिए. तभी यह राक्षस सुधरेंगे. अब जैसे को तैसा जवाब देना चाहिए".

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि न तो ये वीडियो ईद के हैं और न ही दिल्ली के हैं. जहां पहला वीडियो बांसवाड़ा, राजस्थान का है, वहीं दूसरा पंजाब के रूपनगर में स्थित श्री आनंदपुर साहिब का है.

दुकान के बोर्ड से लगा, कुछ तो गड़बड़ है

पहले वीडियो में एक जगह “जोधपुर मिष्ठान भंडार” नाम की दुकान का बोर्ड दिखता है. इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें पता लगा कि इसे एक ने 3 मार्च को शेयर किया था और उस पर घाटोल लिखा हुआ था. घाटोल, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले का एक कस्बा है. ये दोनों चीजें देखकर हमें लगा कि ये वीडियो राजस्थान का हो सकता है.

इस बारे में कीवर्ड सर्च करने पर हमें बृजेश चौधरी नाम के एक  मिले. यहां उन्होंने बताया है कि घाटोल में लट्ठमार होली मनाने की एक बेहद पुरानी परंपरा है. ये आयोजन घाटोल के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर होता है. इसमें लोग दो समूहों में बंट जाते हैं और एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हैं.

Advertisement

दैनिक भास्कर की एक के मुताबिक घाटोल में जलती हुई लकड़ियों से होली खेलने की ये परंपरा 562 साल पुरानी है.  

हमने गूगल मैप्स पर भी घाटोल के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर स्थित इस को खोज निकाला. वायरल वीडियो की तरह यहां भी जोधपुर मिष्ठान भंडार नाम की दुकान का बोर्ड और उसके पास की दुकानों का डिजाइन एकदम एक-जैसा दिख रहा है.

Fact Check Image 2nd

दिल्ली का नहीं, पंजाब का है ये वीडियो

वायरल वीडियो में "होला खेलदा" गीत बज रहा है और बड़ी संख्या में निहंग सिख मौजूद हैं. ये देखकर हमें लगा कि ये सिखों के किसी बड़े आयोजन का वीडियो हो सकता है.

इसके कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें पता लगा कि इसे '@artravel.singh' नाम के फेसबुक यूजर ने को '#anandpursahib' हैशटैग के साथ पोस्ट किया था.  

इस यूजर ने 6 मार्च को ही इसी आयोजन के कई और भी थे. इन्हीं में से एक में उन्होंने बताया है कि ये होला मोहल्ला पर्व का वीडियो है. के अनुसार, होला मोहल्ला, एक सालाना पर्व है जो कि आनंदपुर साहिब, रूपनगर, के चरण गंगा स्टेडियम में 2026 में 27 फरवरी से 3 मार्च तक मनाया गया.

हमने वायरल वीडियो की तुलना, चरण गंगा स्टेडियम की तस्वीरों से की. यहां भी वायरल वीडियो की तरह पहाड़ियां और रॉयल एनफील्ड के विज्ञापन वाले बोर्ड देखे जा सकते हैं.

Advertisement

Fact Check Image 3rd

ज्यादा जानकारी के लिए हमने '@artravel.singh' नाम के फेसबुक अकाउंट को चलाने वाले नवदीप सिंह से संपर्क किया. उन्होंने आजतक को बताया कि ये वीडियो उन्होंने 4 मार्च को पंजाब के आनंदपुर साहिब में बनाया था और ये होला मोहल्ला पर्व से जुड़ा है. नवदीप चंडीगढ़ में रहने वाले इनफ्लुएंसर, स्केच आर्टिस्ट और ट्रैवलर हैं.
 
साफ है, अलग-अलग राज्यों के वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर में ईद के मौके के बताकर शेयर किए जा रहे हैं.  

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement