scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: ऋतिक रोशन ने नहीं की है अखिलेश यादव के शासनकाल की तारीफ, ये पोस्टकार्ड फर्जी है

अभिनेता ऋतिक रोशन के नाम से समाजवादी पार्टी की तारीफ वाली बात तेजी से वायरल हो रही है. आजतक ने इसका फैक्ट चेक किया और इसे फर्जी पाया.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने कहा है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौर का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. 
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ऋतिक रोशन ने हाल-फिलहाल में इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है. ये पूरी तरह फर्जी है.

क्या जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का समर्थन करने के बाद अब एक्टर ऋतिक रोशन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शासनकाल की तारीफ की है? सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का यही कहना है.

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जब जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे थे, उस दौरान एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के जरिये इसका समर्थन किया था. उन्होंने लिखा था कि फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग के दौरान उन्होंने छात्रों के दर्द को महसूस किया था. इस फिल्म में उन्होंने एक शिक्षक का किरदार निभाया था.

सीजेपी के प्रदर्शन का समाजवादी पार्टी ने जोर-शोर से समर्थन किया था. इसी संदर्भ में अब समाजवादी पार्टी के कई नेता एक वायरल पोस्टकार्ड शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, "छात्रों को लैपटॉप दिए, UP को आगे बढाया... अखिलेश यादव के दौर का मुकाबला कोई नहीं कर सकता! -ऋतिक रोशन, भारतीय अभिनेता और डांसर". वहीं, कई लोग इस पोस्टकार्ड के जरिये ऋतिक का मजाक भी उड़ा रहे हैं.

Advertisement

मिसाल के तौर पर, एक एक्स यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "इस छांगे को उम्मीद है कि अलिशेख यदमुल्ला उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा और "सैफई महोत्सव" फिर से शुरू होगा तो गरीब की रोजी-रोटी की समस्या का समाधान हो जाएगा."

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये पोस्टकार्ड पूरी तरह फर्जी है. अभिनेता ऋतिक रोशन की पीआर टीम की एक सदस्य ने आजतक फैक्ट चेक को बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है.  

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

सबसे पहली बात, यूपी में अगले साल चुनाव हैं और सीजेपी का छात्र आंदोलन भी लगातार चर्चा में बना हुआ है. ऐसे माहौल में अगर ऋतिक रोशन जैसे बड़े एक्टर ने सचमुच अखिलेश यादव के बारे में ऐसा कोई बयान दिया होता तो इसके बारे में सभी जगह खबरें छपी होतीं. लेकिन हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला.  

ऋतिक के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी हमें इस तरह का कोई बयान नहीं मिला.

अखिलेश के बारे में पहले बयान दे चुके हैं ऋतिक

साल 2015 में ऋतिक रोशन ने सैफई महोत्सव में डांस किया था. इस समारोह में यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं.

हिन्दुस्तान टाइम्स की 12 नवंबर, 2016 की एक रिपोर्ट के अनुसार उस वक्त लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में ऋतिक के शिरकत करने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव उनके अच्छे दोस्त हैं और वो जब भी चाहेंगे, ऋतिक वहां जरूर जाएंगे.  

Advertisement

साफ है, ऋतिक रोशन के नाम पर वायरल हो रहा बयान पूरी तरह फर्जी है.

---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement