तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. तेजस्वी और सुरभि अपनी एक्टिंग से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. दोनों टीवी एक्ट्रेस ने 'साइको सैय्यां' सीरीज में साथ काम किया है. इसमें उनके साथ अनुद सिंह ढाका और रवि किशन लीड रोल में हैं. सीरीज रिलीज से पहले इसका इवेंट रखा गया, जिसमें तेजस्वी अपने नखरों की वजह से विवादों में आ गईं.
सुरभि ने रोते हुए छोड़ा इवेंट
'साइको सैय्यां' के प्रमोशनल मीडिया इवेंट में जबरदस्त ड्रामा हो गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये इवेंट शुक्रवार सुबह शेड्यूल था और मीडिया वाले समय पर वेन्यू पहुंच गए थे. शुरू में सब नॉर्मल लग रहा था. पब्लिसिटी टीम ने बताया कि अनुद सिंह ढाका और सूरभि चंदना आ चुके हैं. दोनों इंटरव्यू के लिए तैयार हैं. जबकि तेजस्वी प्रकाश वॉर्डरोब की प्रॉब्लम की वजह से लेट हैं और थोड़ी देर में जॉइन कर लेंगी
घंटे बीत जाने के बाद भी तेजस्वी इवेंट में नहीं पहुंचीं. बैकस्टेज पब्लिसिटी टीम वाले टेंशन में बातें कर रहे थे. फिर मीडिया को बोला गया कि तेजस्वी अभी नहीं आएंगी. वो सुरभि के साथ जॉइंट इंटरव्यू नहीं करना चाहतीं और अलग-अलग इंटरव्यू की गारंटी मांग रही हैं. MX Player टीम ने खुलासा किया कि तेजस्वी और उनकी टीम को दो दिन पहले लाइनअप बता दिया था, लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई. आखिरी समय पर उन्होंने ये इश्यू क्रिएट कर दिया.
कुछ देर बाद तेजस्वी आईं, लेकिन सीधे मेकअप रूम में चली गईं. MX Player टीम ने सुरभि को बातचीत के लिए बुलाया. बात के बाद सुरभि बाहर आईं और अनुद सिंह ढाका के साथ पहला इंटरव्यू किया, लेकिन थोड़ी देर बाद वो रोते हुए वेन्यू छोड़कर चली गईं. तेजस्वी बाद में बाहर आईं और बाकी इंटरव्यू किए.
इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी को बोला गया कि दो और इंटरव्यू के बाद शॉर्ट ब्रेक लेना पड़ेगा. लेकिन एक्ट्रेस ने ब्रेक लेने से मना कर दिया और कहा कि बैक-टू-बैक सब खत्म कर लेंगी. इंटरव्यू के दौरान कलाकारों के चेहरों पर टेंशन दिखी. खासकर अनुद के, जो सुबह से इंटरव्यू के लिए बैठे थे. उन्होंने लंच तक नहीं किया था. अनुद ने गुस्से में कहा कि थकान के बावजूद इंटरव्यू जारी रखेंगे और सब केवल तेजस्वी के लिए ही तो यहां हैं.
तेजस्वी और सुरभि में क्या टेंशन है. इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन हां दोनों एक्ट्रेसेस में से किसी ने भी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट नहीं किया है.