scorecardresearch
 

'तारक मेहता...' की सोनू ने दी गुड न्यूज! पति संग नए घर में हुईं शिफ्ट, फैंस बोले- लगा प्रेग्नेंट हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पहली सोनू यानी झील मेहता ने फैंस को मजेदार अंदाज में बड़ी खुशखबरी दी. प्रेग्नेंसी का इशारा देने के बाद उन्होंने बताया कि वो पति आदित्य दुबे संग नए घर में शिफ्ट हो गई हैं.

Advertisement
X
झील ने खरीदा नया घर? (Photo: Instagram @jheelmehta_)
झील ने खरीदा नया घर? (Photo: Instagram @jheelmehta_)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सबसे पहली सोनू यानी झील मेहता ने गुड न्यूज दी है. पति आदित्य दुबे ने एक्ट्रेस के टमी पर हाथ रखकर फैंस को बिग सरप्राइज दिया है. इतना पढ़कर आपको भी लगा होगा कि झील प्रेग्नेंट हैं. वैसे, फैंस को भी यही लगा था क्योंकि झील ने वीडियो ही कुछ इस मजेदार तरीके से शेयर किया है. एक्ट्रेस ने वीडियो में पति के साथ पेट पर हाथ रखने से शुरुआत की, लेकिन असल में वो किलकारी वाली गुडन्यूज नहीं, बल्कि एक दूसरी बड़ी खबर देना चाह रही थीं.

जानना चाहेंगे आप कि वो खुशखबरी क्या है?

झील ने बताया कि वो अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं. वीडियो में उन्होंने लिखा- हमारे पास आपसे शेयर करने के लिए कुछ एक्साइटिंग है. फिर हाथ हटाते ही वो एक नई चाबी दिखाती हैं जो उनके नए घर की है. फिर वीडियो में लिखा आता है- हम अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं. वीडियो में झील पति आदित्य संग खुशी से झूमतीं नजर आती हैं. पति भी उन्हें प्यार से किस करते दिखाई देते हैं. 

वीडियो शेयर कर झील ने कैप्शन में लिखा- हमारी जिंदगी का छोटा सा अपडेट आपके लिए... फिर वो आगे लिखती हैं- आपको क्या लगा था ये क्या है?  

चकरा गए फैंस

झील के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ तारक मेहता के शो के कलाकार भी प्यार लुटा रहे हैं. तारक मेहता शो में कोमल भाभी का किरदार निभाने वालीं अंबिका ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मैं दुआ करती हूं आप ऐसे ही अच्छी अच्छी खबरें सुनाते रहें. 

Advertisement

वहीं फैंस उनके प्रेग्नेंसी इशारा देकर घर की गुडन्यूज देने के मजाक पर चुटकी भी ले रहे हैं. और लिख रहे हैं- एक पल के लिए तो यकीन हो गया था. आपने सही मजा चखाया. कुछ और ने लिखा- नए घर की बधाई. 

30 साल की झील ने अपने चाइल्डहुड लव आदित्य दुबे से 28 दिसंबर 2024 को शादी की थी. कपल की शादी को डेढ़ साल हो गया है. दोनों साथ में खूब घूमते और मस्ती करते नजर आते हैं. वहीं झील के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो काफी वक्त पहले शोबिज को अलविदा कह चुकी हैं. अब वो अपना पारिवारिक होस्टल बिजनेस संभालती हैं.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement