scorecardresearch
 

पिता के निधन से दर्द में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'बाघा', पूरी नहीं कर पाए आखिरी इच्छा, हुए भावुक

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाघा ने अपना दर्द बयां किया है. दरअसल, कुछ समय पहले उन्होंने अपने पिता को खो दिया. पिता के निधन से वो टूट गए हैं. अब उन्होंने पिता की आखिरी इच्छा बताई है, जो अधूरी रह गई है.

Advertisement
X
'बाघा' का छलका दर्द (Photo: Instagram @tanmayvekariaofficial)
'बाघा' का छलका दर्द (Photo: Instagram @tanmayvekariaofficial)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो ने कई लोगों को स्टार बनाया है. उन्हीं में से एक तन्मय वेकारिया हैं. शो में 'बाघा' के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है. मगर पर्सनल लाइफ में वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. दरअसल, जून के महीने में तन्मय वेकारिया के पिता अरविंद वेकारिया का निधन हो गया था. पिता के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है. 

तन्मय का छलका दर्द

हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18वें साल के सेलिब्रेशन के दौरान तन्मय वेकारिया अपने पिता को याद करके इमोशनल हो गए. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने अस्पताल में उन्हें अपनी आखिरी इच्छा बताई थी, जो पूरी नहीं हो पाई. 

तन्मय ने बताया कि जब निधन से पहले उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे, तब शो में बावरी संग उनकी लव स्टोरी का ट्रैक चल रहा था. मुश्किल वक्त में भी उनके पिता ने उन्हें काम पर जाने के लिए मोटिवेट किया था. 

शो की सक्सेस पार्टी में मीडिया संग बातचीत में 'बाघा' ने पिता संग अपनी आखिरी बातचीत के बारे में भी बताया. 'बाघा' बोले- उन्होंने (पिता ने) मुझसे कहा था कि अगर सेट पर कोई ऐसी-वैसी खबर आए तो तुरंत भागकर मत आना. काम पूरा करना जितना भी कर सको. प्रोड्यूसर को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए. 

Advertisement

'बाघा' ने पिता की आखिरी इच्छा बताते हुए कहा- मेरे पिता हर रात को 8.30 से 9 बजे के बीच 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो देखते थे. जब वो हॉस्पिटल में थे और मेरा ट्रैक ऑन एयर हो रहा था, तो उन्होंने मुझे कहा था- तुम्हारी स्टोरी बहुत अच्छी जा रही है. जब मैं घर आ आऊंगा तो मुझे सारे एपिसोड यूट्यूब पर दिखाना. मैं सब एपिसोड देखना चाहता हूं. 

तन्मय ने बताया कि उन्होंने पिता से वादा किया था कि जैसे ही वो हॉस्पिटल से घर लौटकर आएंगे, तब वो उनके साथ मिलकर एपिसोड देखेंगे. लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया. 

शो को 18 साल हुए पूरे

'तारक मेहता' को 28 जुलाई 2026 को 18 साल पूरे हो गए हैं. इस दौरान टीम ने साथ मिलकर जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर इस जश्न की फोटोज और वीडियोज वायरल हैं. तन्मय की बात करें तो शो में वो लंबे समय से काम कर रहे हैं. हाल ही में शो में उनकी लव स्टोरी का ट्रैक दिखाया गया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement