'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन गया है. 28 जुलाई को शो ने अपने 18 साल पूरे कर लिए. 18 साल पूरे होने पर मेकर्स ने सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें शो की पूरी टीम शामिल हुई. सक्सेस पार्टी में असित मोदी ने शो के हर सदस्य को प्यार और सम्मान दिया. असित मोदी ने ये भी बताया कि 'तारक मेहता' को हिट बनाने के लिए हर एक्टर ने कड़ी मेहनत की है. साथ ही उन्होंने तन्मय वेकारिया के बाघा बनने की कहानी भी बताई.
तारक मेहता के 18 साल पूरे
आज के दौर में 18 साल शो चलाना आसान नहीं है, लेकिन असित मोदी ने कर दिखाया. शो की सक्सेस का क्रेडिट किसी एक शख्स को नहीं, बल्कि पूरी टीम को जाता है. शो की सक्सेस पार्टी में असित ने तारक मेहता के बाघा को सम्मानित करते हुए कहा- कभी आप लोगों ने सोचा है कि ऐसे (टेढ़ा) खड़े होकर आप काम कर सकते हैं, 12 घंटे तक. हंसी के साथ ये सब आर्टिस्ट कितनी मेहनत करते हैं. मुझे उसकी बहुत वैल्यू है. ये लोग पूरे दिल-दिमाग से शो को सबकुछ न्योछावर कर देते हैं. असित मोदी ने बाघा को लेकर कहा कि इनकी एंट्री भी कमाल की हुई थी.
असित मोदी ने कहा कि नट्टू काका (घनश्याम नैक) का बायपास हुआ, तो उसके बिना जेठालाल अकेला दुकान में क्या करेगा. इसलिए हम बाघा का किरदार लेकर आए और उसने जेठालाल के साथ मिलकर जो जबरदस्त परफॉर्मेंस दी. चार चांद लगा दिए और सब जगह बाघा-बाघा हो गया. अब नाटू काका जो सही होकर हॉस्पिटल से आए थे. वो चिंता में आ गए कि मुझे लेंगे वापस की नहीं. मैंने कहा कि आप भी आ जाओ.
कब आएंगी दयाबेन?
'तारक मेहता' में दयाबेन का किरदार कभी नहीं भूला जाएगा. शो के 18 साल पूरे होने पर सुंदर (मयूर वकानी) से पूछा गया कि दयाबेन कब आएंगी. उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि पता नहीं. दयाबेन सालों पहले शो छोड़ चुकी हैं, लेकिन फैन्स को आज भी उनके आने का इंतजार है.