तन्मय वेकारिया (Tanmay Vekaria) भारतीय टेलीविजन के अभिनेता हैं. उन्हें लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा के किरदार से पहचान मिली. अपनी अलग अंदाज की कॉमिक टाइमिंग और अभिनय शैली के कारण उन्होंने दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बनाई है. कई वर्षों से वह इस शो का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका किरदार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है.
तन्मय वेकारिया का जन्म 1 जुलाई 1981 को गुजरात के सूरत में हुआ था. उनके पिता अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर और अभिनय जगत से जुड़े रहे हैं. अभिनय का माहौल बचपन से मिलने के कारण तन्मय की रुचि भी इसी क्षेत्र में विकसित हुई. उन्होंने गुजराती रंगमंच पर काम करने के बाद टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा.
अपने करियर के शुरुआती दौर में तन्मय ने कई टीवी धारावाहिकों में छोटे-छोटे किरदार निभाए. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी शुरुआत में उन्होंने अलग-अलग एपिसोड में कई छोटे रोल किए. बाद में उन्हें बाघा का स्थायी किरदार मिला, जो इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' में काम करने वाले कर्मचारी का है. यही भूमिका उनके करियर का सबसे चर्चित किरदार बन गई.
तन्मय वेकारिया ने टेलीविजन के अलावा गुजराती थिएटर में भी लंबे समय तक काम किया है. थिएटर में उनके अनुभव ने उनके अभिनय को और निखारा। वह कई गुजराती नाटकों का हिस्सा रह चुके हैं और मंच पर भी सक्रिय रहे हैं.
निजी जीवन की बात करें तो तन्मय वेकारिया विवाहित हैं और अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं. वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं, जहां अपने काम और निजी जीवन से जुड़ी झलकियां साझा करते हैं.
बाघा के रोल ने तन्यम वेकारिया को लाइमलाइट दी. तन्मय ने हाल ही में फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने ब्रैंड न्यू लग्जरी गाड़ी खरीदी.
बाघा यानी एक्टर तन्मय वेकारिया ने अपने पिता को याद करते हुए अपने काम के प्रति ईमानदारी का उदाहरण सेट किया है. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता गुजर गए, तब भी वो अपने परिवार के पास जाने के बजाय सेट पर काम करते रहे.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बाघा का रोल तन्मय वेकारिया निभाते हैं. उनका काम सालों से लोगों का दिल जीत रहा है.
तन्मय इंटरव्यू में बता चुके हैं कि एक समय पर वो 700 रुपये में अपना परिवार चलाया करते थे. काफी संघर्ष करने के बाद उन्हें तारक मेहता में काम करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' 28 जुलाई को 18 साल का हो गया है. इस मौके पर मेकर्स ने एक सक्सेस पार्टी आयोजित की जिसमें पूरी टीम शामिल हुई.