scorecardresearch
 

सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा को खरी-खरी, कहा- इंसानों को इंसान समझो

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से लड़ाई की बात मानी और सोशल मीडिया पर कहा- सॉरी. लेकिन पहले भी उनसे नाराज हुए डॉक्टर मशहूर गुलाटी इस बार उनकी सुनने के मूड में नहीं हैं...

Advertisement
X
Sunil Grover
Sunil Grover

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई में अब नया मोड़ आ गया है. जहां कल कपिल शर्मा ने उनसे माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वहीं आज सुबह एक ट्वीट के जरिए सुनील ग्रोवर ने उनको खूब खरी-खरी सुनाई है.

बता दें कि सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' के अहम सदस्य हैं. गुत्थी के बाद वह रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. यह भी कहा जाता है कि कपिल शर्मा के दोहराते हुए जोक्स के बीच वह शो की इज्जत बचाए हुए हैं.


जानें क्या लिखा है सुनील ग्रोवर ने कपिल के लिए
हां भाजी, यह सही है कि आपकी इस हरकत से मुझे बहुत दुख पहुंचा है. आपके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला. लेकिन आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि इंसानों को इंसानों जैसी इज्जत देना सीख लें.

Advertisement


सभी आपकी तरह सफलता नहीं पा सकते और न ही सभी के पास आपके जितना टैलेंट होता है. अगर होता, तो आपकी वैल्यू कौन करता. इसलिए दूसरों की मौजूदगी की कद्र करना सीखें.

अगर आपकी किसी गलत बात पर आपको दुरुस्त करता है तो उसे गाली न दें. कम से कम उन लोगों के सामने, खासतौर पर महिलाओं के आगे अभद्र भाषा के प्रयोग से बचें, जिनका आपके स्टारडम से कुछ लेना-देना नहीं है.


मैं आपको इस बात के लिए भी शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे एहसास करवाया कि यह आपका शो है और आप जब चाहें, जिसे चाहें इससे बाहर कर सकते हैं. आप मजाक के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेस्ट हैं. लेकिन याद रखें कि आप 'भगवान' नहीं हैं. अपना ध्यान रखें. साथ ही ये प्रार्थना भी है कि आपको आगे और सफलता मिले. देखें ट्वीट -

तो सुनील अब नहीं लौटेंगे कपिल के शो पर
कपिल से लड़ाई की खबर आने के साथ ही यह कयास लग रहे थे कि अब सुनील इस कॉमेडी शो पर नजर नहीं आएंगे. उनकी इस पोस्ट से बात साफ भी हो गई है.


वैसे पहले भी सुनील कुछ बातों पर कपिल शर्मा का साथ छोड़ चुके हैं. तब उन्होंने अलग होकर अपना कॉमेडी शो शुरू किया था. लेकिन अलग हो कर उनको सक्सेस नहीं मिली वहीं कपिल को भी टीआरपी का नुकसान हुआ. लिहाजा दोनों ने फिर साथ काम करने का फैसला लिया था.

Advertisement

क्या है मामला
खबर थी कि कपिल शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वापस आते हुए सुनील ग्रोवर के साथ फ्लाइट में लड़ाई और हाथापाई की थी. इस मामले को दबाने के लिए उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को भी पब्लिक से इंट्रोड्यूस करवा दिया. फिर बाद में सोशल मीडिया पर ये कहते हुए माफी मांगी कि इतना तो चलता है.


Advertisement
Advertisement