scorecardresearch
 

'मत छेड़िए मुझे... बीमार हैं आप', शिल्पा शिंदे ने हिना खान पर साधा निशाना! बोलीं- नफरत हो जाएगी

झूठे हैरेसमेंट आरोप कबूलने के बाद ट्रोल हो रहीं शिल्पा शिंदे ने बिना नाम लिए हिना-पूजा को करारा जवाब दिया है. निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उकसाया न जाए, क्योंकि वो आज भी कई बातें साबित कर सकती हैं.

Advertisement
X
शिल्पा शिंदे ने दिया हिना खान को जवाब (Photo: Screengrab)
शिल्पा शिंदे ने दिया हिना खान को जवाब (Photo: Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जबसे 'भाबी जी घर पर हैं' प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाए झूठे हैरेसमेंट के आरोप का खुलासा किया है. उन्हें सेलेब्स से भी ताने सुनने को मिल रहे हैं. हिना खान और पूजा बेदी ने उन्हें गलत इल्जाम लगाने के लिए खरीखोटी सुनाई है. लेकिन इन तानों का शिल्पा ने करारा जवाब दिया है. 

वो बता चुकी हैं कि उस वक्त वो सुसाइड के करीब थीं उनके पास लड़ने का और कोई रास्ता नहीं था. इसलिए उन्होंने झूठ कहा था. लेकिन अब सच बताकर वो मन का बोझ हल्का करना चाहती हैं. इसका कई लोगों पर गलत असर पड़ा और अब उन्हें गलत आरोप लगाने पर नफरत झेलना पड़ रहा है. इसका जवाब देते हुए शिल्पा ने नया वीडियो जारी किया और बिना नाम लिए हिना को दो टूक सुनाई.  

शिल्पा का हिना पर निशाना!

शिल्पा ने ताना देते हुए कहा- क्या बात है शिल्पा शिंदे तब आप सोशल मीडिया पर नहीं थे आज हो. चलती ट्रेन में मत चढ़िए आपको चोट लगेगी. आप पब्लिसिटी पाने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर के लोगों की डेथ हुई है. वो भी दिक्कते हैं. तो क्यों आप लोगों को शिल्पा चाहिए. आप लोग तो पहले से ही फेमस हो. गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए.

Advertisement

शिल्पा ने आगे चेताया कि वो आज भी सबूत पेश कर सकती हैं, लेकिन जो इस दुनिया में नहीं हैं वो नहीं कर सकते. वो बोलीं- मैं जिंदा हूं, और मैं आज भी ऐसे सबूत दे सकती हूं कि न चाहते हुए आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी. तो मत छेड़िये. मत छेड़िए मुझे, मैं बहुत कुछ आज भी साबित कर सकती हूं. सबसे बड़ी बात आपको जो नहीं पता, उस पर भौंकना बंद कर दीजिए. उस वक्त अगर साथ दिया होता तो आज ये नौबत नहीं आती. 

'नौ साल के बाद हमने साथ में काम कर लिया. मुझे किसी ने कहा कि ये कन्फेस करो. मुझे एक लड़की के पिता और औरत के पति- उसके लिए खड़ी हूं. क्योंकि मैंने झूठ बोला था. मैं अपने दिल पर झूठ लेकर नहीं जी सकती. अगर उस वक्त मैंने अरेस्ट किया होता, तो आज मैं खुद अरेस्ट हो जाती कि मेरी गलती है मुझे दे दो. लेकिन वो मैंने क्यों किया, महाभारत पढ़िए अगर आपने नहीं पढ़ा तो. साम-दाम-दंड-भेद क्या होता है, जानिए. देखिए अगर नहीं देखा है तो.' 

लड़ने से नहीं डरती- शिल्पा

शिल्पा ने आगे अपना गुस्सा और जाहिर करते हुए कहा कि- लेकिन नहीं शिल्पा शिंदे के पीछे पर कुत्तों की तरह पड़ जाना है. उस वक्त भी मैंने किसी के बारे में क्या बोला, तोड़ मरोड़ कर शुभांगी अत्रे के ऊपर डाल दिया गया. क्यों मेरे पीछे पड़ते हो. मुझे शांति से जीता क्यों नहीं देख सकते हो. भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में मैंने सच बोला है और सच के लिए मैं किसी के बाप से नहीं डरती. जिसको जो भौंकना हो भौंके. मैंने उस वक्त भी अकेले लड़ाई लड़ी थी, मैं आज भी अकेले लड़ने के लिए तैयार हूं. 

Advertisement

शिल्पा ने बताया कि बिग बॉस के दौरान भी लोगों ने ताने दिए थे कि मैं बेल लेकर शो में गई हूं. तो सोचिए किस तरह की चीजें मेरे साथ हुई थीं. अगर फिर भी आपको बोलना है तो बोलिए, लेकिन ये सोच लीजिए कि फिर आगे से कोई सच बोलने से क्यों नहीं डरेगा. दुनिया में झूठ छाती ठोक के बोला जाता है, सच कोई नहीं कहता. 

शिल्पा के इस जवाब से फैंस भी सहमति जता रहे हैं. सबका कहना है कि एक्ट्रेस ने सच कहकर बड़ी हिम्मत दिखाई है, लोगों को उन्हें टार्गेट करना बंद कर देना चाहिए. इतनी हिम्मत हर किसी में नहीं होती. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement