scorecardresearch
 

'मर्दों की पार्टी है, अकेले आना...', शक्तिमान की गीता विश्वास से हुई थी समझौते की डिमांड, की तौबा

‘शक्तिमान’ में गीता विश्वास का किरदार निभाने वाली वैष्णवी ने अपने करियर की शुरुआत में हुए कास्टिंग काउच अनुभव का खुलासा किया है. लीड हीरोइन होने के बावजूद कॉम्प्रोमाइज से इनकार करने पर उन्हें बिग बजट फिल्म से बाहर कर दिया गया.

Advertisement
X
वैष्णवी ने किया था कॉम्प्रोमाइज से इनकार (Photo: Instagram @vaishnavimacdonald)
वैष्णवी ने किया था कॉम्प्रोमाइज से इनकार (Photo: Instagram @vaishnavimacdonald)

शक्तिमान फेम गीता विश्वास यानी वैष्णवी मैकडोनाल्ड टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. लेकिन उन्होंने करियर के शुरुआत में फिल्मों में भी काम किया है. हालांकि वैष्णवी का एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा. उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, इस वजह से उन्होंने फिल्में ना करने का फैसला लिया. तभी उन्हें शक्तिमान शो का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने हां कह दिया. 

वैष्णवी का कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस

वैष्णवी ने हाल ही में उस सिचुएशन को याद किया. उन्होंने बताया कि उन्हें कॉम्प्रोमाइज ना करने की वजह से फिल्म तक से निकाल दिया गया था. जबकि उनके पोस्टर और बैनर छप चुके थे. 

वैष्णवी ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कहा कि- मुझे और मेरी मां को बकायदा ऑफिस में बैठा कर कहा गया कि देखिए पोस्टर और बैनर बनकर आए थे. लेकिन अब वैष्णवी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकतीं. वैष्णवी ने बताया कि वो उस फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर थीं. लेकिन क्योंकि वो कॉम्प्रोमाइज नहीं कर सकीं तो उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया.  

वैष्णवी ने कहा कि- उन्होंने मुझे शाम के वक्त अकेले मिलने बुलाया था. सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी, और हम लोग साथ में शराब पिएंगे. लेकिन मेरी मां हमेशा साथ होती थीं. ये बात भी उन लोगों को हमेशा खटकती थी. वो मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं. मेरी मां ही मुझे पिक करती थीं, और ड्रॉप भी करती थीं. यहां तक कि उस प्रोडक्शन हाउस ने मेरा पासपोर्ट बनवाया लेकिन कहा कि आपकी मां का नहीं बन पा रहा है. क्योंकि मुझे स्विट्जरलैंड जाकर शूट करना था. 

Advertisement

वैष्णवी ने बताया कि- फिल्म के डायरेक्टर तो नहीं लेकिन हीरो मुझमें इंटरेस्टेड था. एक्ट्रेस के मना करने पर हीरो को बुरा लग गया. वो उस वक्त के काफी बड़े प्रोडक्शन हाउस की बिग बजट फिल्म थी. पर वैष्णवी को लास्ट मिनट निकाल दिया गया. ये फैसला फिल्म के प्रोड्यूसर,डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर लिया था. क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था. 

शक्तिमान की गीता बनीं वैष्णवी

वैष्णवी ने साथ ही बताया कि उनका फिल्मी करियर ज्यादा चल नहीं पाया क्योंकि वो रिजर्व रहती थीं. वो किसी के साथ अकेले कहीं नहीं जाती थीं. यहां तक कि वो शॉर्ट ड्रेसेज तक नहीं पहनती थीं. वैष्णवी को शुरुआत में बहुत ऑफर्स मिले लेकिन उनकी परहेज की लिस्ट देख धीरे-धीरे काम आना बंद हो गया था. इसके बाद उन्होंने शक्तिमान सीरियल को चुना, हालांकि उनकी मां इसके खिलाफ थीं. उनके मुताबिक टीवी करने के बाद वैष्णवी को फिल्में मिलना बिल्कुल बंद हो जाती. लेकिन एक्ट्रेस ने विरोध करते हुए कहा कि अब भी तो गिनी चुनी ही मिलती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement