scorecardresearch
 

'अनुपमा' की जिद्द ने बदली किस्मत, राजन शाही ने कर दिया था रिजेक्ट, फराह खान से किया खुलासा

रुपाली गांगुली ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में झेले रिजेक्शन का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे राजन शाही ने उन्हें पहले ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन उनकी जिद और मेहनत ने उन्हें बड़ी सफलता दिलाई.

Advertisement
X
Rupali Ganguly appreciated PM Modi's initiative for menstrual hygiene.
Rupali Ganguly appreciated PM Modi's initiative for menstrual hygiene.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अनुपमा के मेकर राजन शाही के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म मेकर फराह खान के व्लॉग में हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि आज भले ही वो राजन शाही की पहली पसंद हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था.

रुपाली ने झेला रिजेक्शन

फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत के दौरान रुपाली ने अपने टीवी करियर की दिलचस्प कहानी सुनाई. फराह ने बताया कि वो रुपाली के पिता अनिल गांगुली को जानती हैं, जो एक बड़े फिल्ममेकर थे, और रुपाली भी कुछ फिल्मों में काम कर चुकी थीं. उन्होंने पूछा कि फिर रुपाली टीवी में कैसे आईं?

इस पर रुपाली ने कहा- मैंने सब छोड़कर कैटरिंग कॉलेज जॉइन कर लिया था. दादर कैटरिंग में एडमिशन लिया और सोचा था कि कुकिंग करूंगी, क्योंकि शेफ की सैलरी अच्छी होती है.

उन्होंने आगे कहा- लेकिन एक बार एक्टिंग का कीड़ा लग जाए तो वो कभी जाता नहीं. मैं थिएटर कर रही थी जनक टोपरणी और दिनेश कपूर के साथ. वहीं से शायद शोभा डे ने मुझे देखा और अपने शो ‘सुकन्या’ के लिए कास्ट किया. लेकिन वो शो शुरू होता, उससे पहले ‘दिल है कि मानता नहीं’ शुरू हो गया, जो राजन शाही का पहला डायरेक्शन था.

Advertisement

मांगा एक और मौका

रुपाली ने बताया- जब मैं राजन जी के ऑडिशन के लिए गई, तो उन्होंने मुझे रिजेक्ट कर दिया. उन्होंने बीच में ही ऑडिशन रोक दिया और कहा ठीक है. मैं बाहर आई तो सोच रही थी ये क्या हुआ, इतनी लंबी लाइन है और आपको ये भी नहीं पता कि रोल क्या है. बाद में पता चला कि वो डबल रोल था. तब मैंने दोबारा ऑडिशन देने की जिद की.

उन्होंने आगे कहा- मैं अगले दिन फिर गई और एक और मौका मांगा. उन्होंने हां कर दी और मुझसे करीब 3-3.5 घंटे तक 7-8 सीन कराए. उसके बाद उन्होंने मुझे कास्ट किया. यहीं से मेरा टीवी सफर शुरू हुआ.

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की एक्ट्रेस ने बताया कि उनका करियर लंबा और लगातार रहा है. “मेरा पहला शो 2000 में आया था, यानी करीब 26 साल हो गए हैं. बीच में मैंने अपने बेटे रुद्रांश के लिए 6-6.5 साल का ब्रेक भी लिया.”

रुपाली गांगुली आज ‘अनुपमा’ शो के लिए जानी जाती हैं, जिसमें वो लीड रोल निभा रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement