scorecardresearch
 

हीरोइन संग किया 17 मिनट लंबा Liplock सीन, गृहस्थी में पड़ी फूट? रोमांस कर पछताया एक्टर!

टीवी एक्टर राम कपूर ने शो बड़े अच्छे लगते हैं में साक्षी तंवर संग लिपलॉक सीन किया था. इसे देखकर क्या उनकी पत्नी का गुस्सा भड़का था, एक्टर ने पूरी सच्चाई बताई है.

Advertisement
X
Ram Kapoor 17 minute liplock (Photo: Screengrab)
Ram Kapoor 17 minute liplock (Photo: Screengrab)

टीवी एक्टर राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रहे हैं. राम ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में एक्ट्रेस साक्षी तंवर संग 17 मिनट लंबा किसिंग सीन दिया था. उनके किसिंग सीन ने तब इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. राम ने लॉकअप के लेटेस्ट एपिसोड में इस सीन पर रिएक्ट किया है. 

लिपलॉक सीन पर बोले राम कपूर

शो में अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी संग बातचीत करते हुए राम ने किसिंग सीन पर पत्नी गौतमी का रिएक्शन रिवील किया. माधुरी ने कहा कि पर्दे पर एक्टर को हीरोइन संग रोमांस करते हुए देखना उनकी पत्नियों के लिए मुश्किल होता होगा. तब राम कपूर ने बताया कि हर एक्टर पर पत्नी को सिक्योर, सेफ और लव्ड फील कराने की जिम्मेदारी होती है. 

राम ने कहा- हम अपनी पत्नियों को कितना सिक्योर, कितना सेफ, कितना प्यार महसूस करवाते हैं. वो हमारी जिम्मेदारी होती है. मैंने 3 बार 3 अलग-अलग हीरोइनों को ऑनस्क्रीन kiss किया है. कभी भी गौतमी को कोई दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने मुझे ऐसे सीन्स करने से नहीं रोका. क्योंकि मैंने उन्हें कंफर्टेबल फील कराया है. वो मेरे इंटीमेट सीन्स को लेकर टेंशन नहीं लेती.

Advertisement

पत्नी को हुआ था गर्व

राम ने फिर शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के लंबे लिपलॉक सीन का जिक्र किया. पत्नी का रिएक्शन बताते हुए राम ने कहा कि गौतमी ने उन्हें कहा था कि वो उन्हें प्राउड फील करवाएं. राम ने कहा- गौतमी जानती हैं कि ये हमारा काम है. मैं प्रोफेशनल हूं. मैंने इंडियन टीवी का पहला लिपलॉक सीन साक्षी तंवर संग किया था. इस सीन पर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी. गौतमी में मुझे कहा था- मुझे प्राउड फील कराना. मैं जानता हूं वो कितनी खुश होगी. क्योंकि उसके पति ने टीवी पर पहली kiss कर इतिहास रचा था. 

राम कपूर ने वर्कफ्रंट पर कई शोज में काम किया है. इनमें घर एक मंदिर, कसम से, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शोज शामिल हैं. वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव हैं. उनकी पिछली वेब सीरीज मिस्त्री थी. राम कपूर को लॉकअप में देखना फैंस के लिए सरप्राइजिंग हैं. शो में वो खुद पर लगे आरोपों को क्लीन करने की पूरी कोशिश करेंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement