scorecardresearch
 

नागिन 7 में इंतकाम की रात, ड्रैगन का खात्मा करेंगी 3 नागिन, तेजस्वी-अनीता की एंट्री से मिलेगी TRP?

प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल स्टारर नागिन 7 फिनाले की ओर बढ़ रहा है. 7 जून को एकता कपूर के जन्मदिन पर नागिन का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा. तीन नागिन मिलकर ड्रैगन का खात्मा करेंगी.

Advertisement
X
नागिन 7 का धमाकेदार क्लाइमैक्स (Photo: Screengrab)
नागिन 7 का धमाकेदार क्लाइमैक्स (Photo: Screengrab)

नागिन फ्रेंचाइजी के फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है. सीजन 7 क्लाइमैक्स की ओर है. 7 जून को शो ऑफएयर होगा. इससे पहले टीवी क्वीन एकता कपूर ने शो को लेकर बज क्रिएट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिनाले से पहले नागिन 7 में ढरों ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं. धीरे-धीरे नागलोक के सभी राज खुल रहे हैं. नया प्रोमो सामने आया है जिसमें धमाकेदार फिनाले की झलक दिखी है.

नागिन का आखिरी वार

6-7 जून को नागिन सीजन 7 का महाएपिसोड आएगा. नागिन अनंता और ड्रैगन राधिका के बीच छिड़े संग्राम ने पूरे नागलोक पर कहर बरपा रखा है. 6-7 जून कयामत की रात होगी. ड्रैगन से निपटने के लिए एकसाथ तीन नागिन आएंगी और इंतकाम लेंगी. अनीता हसनंदानी, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी मिलकर ड्रैगन पर आखिर वार करेंगी. ये प्रोमो देखकर फैंस एपिसोड देखने को बेताब हैं. अनीता और तेजस्वी की एंट्री के साथ फिनाले एफिसोड नोस्टाल्जिक फील देने वाला है. 

शो में अनंता की याद्दाश्त लौट चुकी है. उसे राधिका की सच्चाई पता चल गई है कि वो ड्रैगन है. जो कि नागिनों का सबसे बड़ा दुश्मन है. अनंता को देश बचाना है, सूरी परिवार से अपनों की मौत का बदला लेना है, अनंत कुल को श्राप से मुक्त करना है और राधिका से नागमणि वापस लेनी है. आने वाले एपिसोड में अनंता के सामने खुलासा होगा कि राधिका उसकी सगी बहन है. ड्रैगन और नागिन की भिड़ंत होगी. गुप्त नाग मंदिर में रखा मिस्ट्री स्टैच्यू आखिर किसका है, इसका जवाब मिलेगा. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naagin_Pcc7 (@naagin_pc7)

शो पहले दिन से सुर्खियों में है. अनंता के रोल में प्रियंका चाहर चौधरी ने दमदार काम किया है. वो लोगों को इतनी फेवरेट बन चुकी हैं कि नेक्स्ट सीजन में भी जनता की उन्हें ही कास्ट करने की डिमांड है. नमिक पॉल संग उनकी केमिस्ट्री शानदार लगी है. वहीं कनिका मान ने राधिका (ड्रैगन) के रोल में प्रियंका को कड़ी टक्कर दी है. कलाकारों की शानदार एक्टिंग तो ठीक है, लेकिन शो AI के इस्तेमाल को लेकर खूब ट्रोल हुआ है. ज्यादातर सीन AI दिखाए गए. नागिन-ड्रैगन की लड़ाई, महाकुंभ के सीन सब AI थे. यूजर्स AI सीन्स से इतने परेशान हुए कि नागिन 7 को AI सीजन डिक्लेयर कर दिया. एडिटिंग में बड़ा गूफअफ हुआ. जहां सीन के बीच क्रोमा ऑनएयर दिखा. एडिटर की इस मिस्टेक पर एकता कपूर ने जमकर चुटकी ली. 

शो का आखिरी टेलीकास्ट 7 जून को खास मकसद से रखा गया है. इस दिन एकता कपूर का जन्मदिन है. फिनाले से पहले नागिन 7 के एक्टर्स सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन शेयर कर बज बना रहे हैं. सबकी नजरें क्लाइमैक्स पर टिकी हैं. आप कितने एक्साइटेड हैं?

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement