scorecardresearch
 

तमन्ना की बाहों में खोए 'ये रिश्ता' एक्टर मोहसिन खान, सात समंदर पार रचाई सीक्रेट वेडिंग!

ये रिश्ता सीरियल के 'कार्तिक' यानी एक्टर मोहसिन खान ने शादी कर ली है. मंगेतर तमन्ना संग सगाई के बाद, उनकी आज शादी हुई जिससे कई सारी इनसाइडर फोटो-वीडियो सामने आई हैं. मोहसिन ने भी पत्नी की बाहों में खोए हुए अपनी एक फोटो शेयर की है.

Advertisement
X
टीवी के बेटे की हुई शादी (Photo: ITGD)
टीवी के बेटे की हुई शादी (Photo: ITGD)

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से लाइमलाइट में आए एक्टर मोहसिन खान की जिंदगी अब बदल चुकी है. वो शादीशुदा जीवन में एंट्री ले चुके हैं. आज उन्होंने अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी की, जहां उनके परिवार वाले और करीबी मौजूद थे. इस इवेंट से जुड़ी कई फोटो-वीडियो भी सामने आई हैं. 

मोहसिन ने की सीक्रेट वेडिंग

मोहसिन खान ने अगस्त में अपनी मंगेतर से सगाई की थी. सात समंदर पार लॉस एंजेलिस में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर एक नए रिश्ते की शुरुआत की थी. इसके ठीक कुछ हफ्तों बाद दोनों ने सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी की. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं. मोहसिन की शादी ऑफिशियली हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि भी एक्टर ने खुद की.

अपनी पत्नी तमन्ना की बाहों में खोए हुए मोहसिन ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने 'द डे माशाल्लाह' लिखा. मोहसिन की शादी से कई सारी फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कपल को एक साथ नाचते-गाते देखा जा सकता है. तमन्ना को बाहों में लेकर एक्टर रोमांटिक डांस कर रहे हैं. साथ ही शाहरुख के गाने छम्मक छल्लो पर भी थिरक रहे हैं. पूरा परिवार कपल की खुशी में झूमता नजर आ रहा है.

Advertisement

अपनी शादी पर मोहसिन ने व्हाइट-ब्लैक कॉम्बिनेशन का सूट पहना, वहीं उनकी पत्नी तमन्ना लहंगे में नजर आईं. फैंस मोहसिन और उनकी पत्नी तमन्ना को शादी की शुभकामनाएं भेज रहे हैं. वो कपल के लिए बेहद खुश हैं. बता दें कि मोहसिन खान अपने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की को-स्टार शिवांगी जोशी को भी डेट कर चुके हैं. कुछ समय तक दोनों के रिश्ते की खूब चर्चा रही थी. लेकिन शो खत्म होने के बाद, दोनों की राहें अलग हो गईं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement