scorecardresearch
 

क्रिकेटर रोहित शर्मा संग नाचीं करिश्मा कपूर, 29 साल बाद रीक्रिएट किया 'टन टना टन' गाना

क्रिकेट की पिच पर राज करने के बाद रोहित शर्मा अब टीवी स्क्रीन पर अपनी होस्टिंग से सबका दिल जीत रहे हैं. उनके शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के लेटेस्ट एपिसोड में 90s की ग्लैमर क्वीन करिश्मा कपूर ने कदम रखते ही पूरी महफिल लूट ली.

Advertisement
X
करिश्मा कपूर संग रोहित शर्मा ने किया डांस (Photo: Screengrab)
करिश्मा कपूर संग रोहित शर्मा ने किया डांस (Photo: Screengrab)

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले रोहित शर्मा अब होस्टिंग में भी जलवा बिखेर रहे हैं. उनके रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में आए दिन फिल्मी सितारे पहुंचकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. अब रोहित के शो में 90s की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शिरकत की और अपने खास अंदाज से पूरे शो में समां बांध दिया. 

करिश्मा संग रोहित शर्मा ने किया डांस

रोहित शर्मा के शो में इस बार करिश्मा कपूर और चंकी पांडे ने खूब धमाल मचाया. करिश्मा ने साल 1997 में आई 'जुड़वा' फिल्म के गाने 'टन टना टन, चलती है क्या नौ से बारह' को 29 साल बाद रोहित शर्मा के शो में रीक्रिएट किया.

करिश्मा के साथ रोहित शर्मा ने भी उनके साथ स्टेप्स मैच करते हुए अपने धमाकेदार डांस से हर किसी को खुश कर दिया. करिश्मा और रोहित शर्मा को एक साथ थिरकता देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

 

सनी देओल की किस क्रिकेटर से की तुलना?

रोहित शर्मा ने अपने शो में ये भी बताया कि सनी देओल उन्हें हरभजन सिंह की याद दिलाते हैं. रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा- सनी पाजी को हैंडपंप उखाड़ने का शौक है. भज्जी पाजी को स्टंप उखाड़ने का शौक है. 

Advertisement

रोहित शर्मा संग बॉलीवुड के दिग्गज सितारे करिश्मा कपूर और चंकी पांडे को देखकर फैंस खुश हो गए हैं. फैंस रोहित शर्मा को बेस्ट होस्ट बता रहे हैं. उनका डांस भी कमाल का है. रोहित शर्मा जितने शानदार क्रिकेटर हैं, उतने ही बेस्ट एंटरटेनर भी हैं. यही वजह है कि वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement