खबरों की मानें तो सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नैतिक यानी और उनकी पत्नी निशा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है. चार साल की शादी के बाद उनके घर एक और खुशी कदम रखने वाली है.
सीरियल में करण पहले से ही पिता का किरदार निभा रहे हैं. लेकिन अब करण निजी जिंदगी में पिता का रोल अदा करेंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों की मानें तो, 'करण मेहरा एक अस्पताल में सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने आए थे जहां उनके साथ निशा भी थीं जिनका बेबी बंप साफ दिख रहा था.'
तो टीवी के इस मशहूर कपल के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. में हमे देखने को मिला की दोनों एक दूसरे को कितना चाहते हैं. करण ने शो में निशा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था जिससे लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे थे.