scorecardresearch
 

तलाक का खुलासा कर फूट फूट कर रोईं गौरव खन्ना की पत्नी, बोलीं- जिंदगी तबाह करने वाला सीक्रेट है

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला शो पर अपने तलाक का खुलासा करके असमंजस में पड़ गई हैं. एक्ट्रेस शो पर अचानक तब रो पड़ीं, जब बात उनके सबसे बड़े सीक्रेट पर आ गई जिसके बारे में कंटेस्टेंट्स अभी भी बेखबर हैं.

Advertisement
X
टूटीं आकांक्षा चमोला (Photo: Instagram @akankshagkhanna)
टूटीं आकांक्षा चमोला (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना इस समय 'टॉक ऑफ टाउन' बन चुके हैं. इसकी वजह उनका पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक है, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर किया. वो इन दिनों नेटफ्लिक्स शो लॉक अप 2 में हैं, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सीक्रेट रिवील किया. 

आकांक्षा ने शो पर बताया कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं, दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा का ये सीक्रेट चंद लोग ही जानते हैं, जो वो शो पर किसी से शेयर नहीं कर सकते. सिर्फ आकांक्षा हीं अपना सीक्रेट खोल सकती हैं, जिसके बाद वो शो से बाहर हो जाएंगी. अब एक्ट्रेस इस वजह से असमंजस में पड़ गई हैं.

परेशान हुईं आकांक्षा?

लॉक अप 2 के हालिया एपिसोड में आकांक्षा और हर्षद चोपड़ा ने एक टास्क किया, जिसमें उनकी स्ट्रेटेजी पर सवाल खड़े किए गए. क्योंकि आकांक्षा और हर्षद ने खुद को शो पर सेफ किया, इसलिए आधे घर वालों ने उनके गेम को सेफ, तो आधों ने बिना रीड़ की हड्डी वाला कहा. ऐसे में सबके बीच तीखी बहस शुरू हुई. होस्ट रितेश देशमुख ने सभी कैदी बने कंटेस्टेंट्स से दोनों एक्टर और एक्ट्रेस की स्ट्रेटेजी पर अपनी-अपनी बात रखने के लिए कहा. 

Advertisement

इसमें आकांक्षा ने खुद को शो पर सेफ करने पर कमेंट किया. एक्ट्रेस ने माधुरी जैन ग्रोवर से कहा- हमारे लिए खुद को शो पर सेफ करना आसान नहीं था. मैंने जो अपना बहुत बड़ा सीक्रेट खोला है ना मैम, वो मेरी जिंदगी बदल दे ऐसा सीक्रेट है. आपके लिए बहुत आसान है कहना कि हम तीनों को सेफ कर देते, लेकिन शायद जो सीक्रेट हर्षद ने रिवील किया...उसका मुझे नहीं पता मगर जो मैंने किया है. आप जब बाहर जाएंगी, तब आपको पता चलेगा कि मैंने क्या सीक्रेट बताया है. मेरे लिए वो तबाह कर देने वाला सीक्रेट है. 

ये कहकर आकांक्षा अचानक फूट-फूटकर रोने लगती हैं. उन्हें इस हाल में देख वहां सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें चुप कराने की कोशिश करते हैं. वहीं रितेश आकांक्षा को चॉइस देते हैं कि अगर वो चाहें, तो शो पर अपना सीक्रेट सभी को बता सकती हैं. 

बता दें कि इस समय आकांक्षा के बयान से सोशल मीडिया पर सनसनी मच चुकी है. हर तरफ उनके और गौरव के रिश्तों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक गौरव खन्ना की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है. सभी को उनकी तरफ की बात सुनने का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement