scorecardresearch
 

'मेरी खुशी पर भी सवाल उठते हैं,' श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची आकांक्षा चमोला, क्यों हुईं परेशान?

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब वो इससे परेशान होकर श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची हैं, जहां वो उनसे इससे निपटने का उपाय मांग रही हैं.

Advertisement
X
क्यों परेशान हुईं अकांशा चमोला (Photo: Instagram @akankshagkhanna)
क्यों परेशान हुईं अकांशा चमोला (Photo: Instagram @akankshagkhanna)

बिग बॉस 19 के विनर रहे गौरव खन्ना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शो पर काफी सुर्खियों में आए थे. उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को बच्चे नहीं चाहिए. वो कभी मां नहीं बनना चाहतीं, जिसकी वो इज्जत करते हैं. इसके कुछ वक्त बाद गौरव और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. 

लगातार ट्रोलिंग झेल रहीं आकांक्षा

गौरव खन्ना की पत्नी एक वेब सीरीज में नजर आई थीं, जहां वो दो हीरो के साथ इंटीमेट होती दिखीं. लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया था. आकांक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से भी सुर्खियों में रहती हैं. उन्हें लगभग हर चीज में ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है. अब इन सबसे परेशान होकर आकांक्षा आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची हैं. 

आश्रम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें आकांक्षा श्री श्री रविशंकर से सवाल कर रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि उनके खुशमिजाज नेचर की वजह से वो कई बार ट्रोलिंग का सामना करती हैं. वो जो करती हैं, उन्हें ट्रोल किया जाता है. लोग उनकी खुशी को भी जज करने लगते हैं. जबकि श्री श्री रविशंकर अपने प्रवचन में हमेशा खुश रहने की सलाह देते हैं. ऐसे में वो परेशान हैं कि क्या अब दुखी होना नया ट्रेंड बन चुका है? आकांक्षा ने आध्यात्मिक गुरू से और भी कई सारे सवाल किए. 

Advertisement

आध्यात्मिक गुरू ने क्या दिया जवाब?

एक्ट्रेस के सवालों के बाद श्री श्री रविशंकर ने उनसे कहा कि कोई उन्हें स्वीकार करे या नहीं, इससे उन्हें क्यों फर्क पड़ता है? तो आकांक्षा ने उनसे कहा कि उन्हें सचमुच कोई फर्क नहीं पड़ता. मगर आध्यात्मिक गुरू ने फिर अपने अंदाज में उनसे पूछा कि थोड़ा सा तो फर्क पड़ता ही होगा? लेकिन वो जैसी हैं, उसमें वो खुश रहें. श्री श्री रविशंकर ने कुछ तो लोग कहेंगे गाने के जरिए आकांक्षा को समझाने की कोशिश की. एक्ट्रेस ने भी गुरू की बात मान ली. 

बात करें आकांक्षा के वर्क फ्रंट की, तो उन्हें टीवी के कई बड़े सीरियल्स में देखा गया है. अब उनके पति गौरव खन्ना टीवी पर छाए हुए हैं. वो जल्द खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement