तृषा शर्मा के मौत से जुड़ा केस काफी गंभीर हो गया है. सीबीआई ने इस मामले में पति और सास के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है. मौत से पहले तृषा ने संदेश भेजे थे जिसमें उन्होंने बताया था कि पति ने सभी हदें पार कर दी हैं और अब वह घुटन महसूस कर रही हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपने गायब होने का रास्ता खोजने की बात कही थी.