scorecardresearch
 

'TV की बहू' दिव्यांका ने जुड़वा बच्चों के क्या रखे नाम? लाडलों को देख हुईं इमोशनल, दादी-नानी ने लुटाया प्यार

टीवी की टॉप एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जुड़वां बेटों की मां बन गई हैं. एक्ट्रेस का हॉस्पिटल से अनसीन वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने लाडले को लोरी सुनाती हुई नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
खुशी से चहकीं दिव्यांका त्रिपाठी (Photo: Social Media)
खुशी से चहकीं दिव्यांका त्रिपाठी (Photo: Social Media)

दिव्यांका त्रिपाठी के घर में इस समय जश्न का माहौल है. एक्ट्रेस आखिर मां बन गई हैं. 41 की उम्र में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया. घर में एक साथ दो नन्हे राजकुमार के आने से पूरा परिवार खुशी से चहक रहा है. अब दिव्यांका का हॉस्पिटल के रूम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद को देखकर इमोशनल होती नजर आईं. 

दिव्यांका ने क्या रखा बच्चों का नाम?

वायरल वीडियो में दिव्यांका अपने बच्चों के नामों पर डिस्कशन करती दिखाई दीं. दिव्यांका कहती हैं- मम्मी बोल रही हैं कि जो बच्चा ज्यादा शैतान है उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना. लेकिन हमें जो नाम रखना है, हम रखेंगे. बस बच्चों को गोल-गोल घुमा देंगे और कहेंगे कि अब पहचानों कौन सा है. 

विवेक दहिया भी दो बेटों के पिता बनने पर काफी खुश हैं. वो अपने लाडले को गोद में लेकर खिलाते नजर आए. विवेक खुलकर फादरहुड मोमेंट एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं. 

नानी-दादी ने किया बच्चों को प्यार

दिव्यांका के जुड़वां बेटों को नानी-दादी भी लाड करती नजर आईं. वहीं, दिव्यांका अपने नन्हे राजकुमार को लोरी सुनाकर सुलाती हुई दिखाई दीं. बेबी को लोरी सुनाते हुए एक्ट्रेस इमोशनल होती दिखीं. उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ नजर आ रही है.

Advertisement

दिव्यांका और विवेक एक साथ 2 बेटों के पेरेंट बनने पर खुशी से चहकते हुए देखे जा सकते हैं. दिव्यांका-विवेक ने अपने दोनों बच्चों की झलक तो दिखा दी है. हालांकि, उन्होंने अभी बेटों का चेहरा रिवील नहीं किया है. फैंस कपल के लाडलों को देखने के लिए बेताब हैं. 

 

 

बता दें कि दिव्यांका और उनके बच्चे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं. एक्ट्रेस के बेटों का घर में ग्रैंड वेलकम हुआ. दोनों राजकुमार की उनकी दादी-नानी ने नजर भी उतारी. 

दिव्यांका के मुरीद हुए फैंस

दिव्यांका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. वीडियो में दिखाया गया है कि दिव्यांका जब अपने बेटे को गोद में लेकर अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर पहुंचीं, तो उन्हें देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोला. लेकिन आगे बढ़ने के बजाए दिव्यांका ने रुककर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को अपने नन्हे राजकुमार का दीदार कराया और बेटे को गार्ड का आशर्वाद दिलवाया.

सिक्योरिटी गार्ड के प्रति दिव्यांका के स्वीट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस एक्ट्रेस से संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement