scorecardresearch
 

TV की मशहूर एक्ट्रेस, शादी के 2 साल बाद तलाक की चर्चा! एनिवर्सरी पर बताया सच

बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपने पति अपूर्वा पडगांवकर के साथ सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों साथ में खुश नजर आए.

Advertisement
X
पति संग रोमांटिक हुईं दिव्या अग्रवाल (PHOTO: Instagram @divyaagarwal_official)
पति संग रोमांटिक हुईं दिव्या अग्रवाल (PHOTO: Instagram @divyaagarwal_official)

बिग बॉस ओटीटी पहले सीजन की विनर को हाल ही में द 50 में देखा गया. शो पर दिव्या की दोस्त भव्या सिंह ने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा कमेंट किया. भव्या का कहना था कि दिव्या गोल्ड डिगर हैं और अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रह रही हैं. दिव्या के शो में जाने के बाद अपूर्वा सोशल मीडिया से गायब हो गए और अपनी पत्नी के लिए कोई प्रमोशनल पोस्ट नहीं शेयर की, जिससे लोग भव्या की बात को सच मानने लगे. लेकिन एक्ट्रेस ने एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर कर अपने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है. 

दिव्या ने शेयर किया वीडियो 
दिव्या अग्रवाल ने तलाक की अफवाहों को खत्म कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने पति अपूर्वा पडगांवकर के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर और तलत महमूद का गाना "इतना ना मुझसे तू प्यार बढ़ा" बजा रहा है. कपल साथ में पोज देता दिख रहा है. फिर दोनों फ्लाइट की ओर जाते नजर आए.

सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर उन्होंने पति के लिए एक इमोशनल नोट लिखा, मैंने तुम्हें इसलिए शादी की, क्योंकि तुम ही इकलौते ऐसे हो जो सब कुछ समझते हो, तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की, तुम्हें मेरा असली स्वभाव पता है, मेरे प्यार को हैप्पी एनिवर्सरी. 

दिव्या आगे लिखती हैं कि मैं ऐसे क्रेजी मोमेंट आगे भी जारी रखना चाहती हूं. पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा कि ये वही हैं, और वो कभी नहीं डरते कि मैं क्या सोच रही हूं या महसूस कर रही हूं. वो जानते हैं. इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कपल को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दीं. टीना दत्ता, सारा अरफीन खान, कृष्णा श्रॉफ और गौहर खान ने कमेंट में "हैप्पी एनिवर्सरी" लिखकर बधाई दी. 

Advertisement

ये पहला मौका नहीं जब दिव्या और अपूर्वा के तलाक की चर्चा हो रही है. इससे पहले जब शादी के बाद दिव्या ने इंस्टाग्राम से वेडिंग फोटोज डिलीट कीं, तब भी इनके तलाक की अफवाहें उड़ी थीं. लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त भी तलाक की अफवाहों को खारिज कर दिया था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement