scorecardresearch
 

सर्जरी के दौरान हुई तकलीफ, दर्द से रोईं दीपिका, एक्ट्रेस ने बताया अब कैसी है तबीयत

दीपिका कक्कड़ कुछ दिन पहले अपने पेट में सिस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं. उनकी सर्जरी करानी पड़ी, जो सक्सेसफुली पूरी हुई. अब दीपिका ने अपने नए व्लॉग में सर्जरी के पूरे प्रोसेस और फैंस की दुआओं पर बात की, जिसके भरोसे वो ठीक हो पाईं.

Advertisement
X
दीपिका की हुई सर्जरी (Photo: Screengrab)
दीपिका की हुई सर्जरी (Photo: Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस-यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ में कई सारी परेशानियों से गुजर रही हैं. उन्हें हेल्थ इश्यूज हैं, जिसके चलते वो अक्सर दर्द में नजर आती हैं. हाल ही में दीपिका को पेट में सिस्ट थी, जिसकी पिछले दिनों सर्जरी हुई जो सक्सेसफुल भी रही. अब दीपिका ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग डाला है, जिसमें वो बताती हैं कि वो घर भी वापस आ गई हैं. 

सर्जरी के बाद किस हाल में दीपिका?

दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया कि उनके लिए पिछले कुछ दिन बेहद दर्द में गुजरे. जबसे उन्हें मालूम पड़ा कि उनके पेट में सिस्ट है, तो वो बेहद परेशान हो गईं. उसी दौरान उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी, जिसे दीपिका अच्छे से सेलिब्रेट नहीं कर सकीं. अपनी सर्जरी पर बात करते हुए दीपिका कक्कड़ ने कहा, 'पूरा प्रोसेस अच्छे से हो गया. सब कह रहे थे कि री-अकर होगा, लेकिन जब वो चीज होती है तो उससे निपटने में थोड़ा समय लगता है.'

'सबकुछ बेहद जल्दी में हुआ. डॉक्टर ने कहा कि तुरंत एडमिट हो जाओ, उसी बीच हमारी एनिवर्सरी थी, तो वो पूरा समझने में वक्त लगा. सब लोगों की हिम्मत साथ में होती है, तो ऐसा वक्त कट जाता है.' दीपिका आगे बताती हैं कि जब वो ऑपरेशन के लिए जा रही थीं, तो वो बहुत ज्यादा घबराई हुई थीं. वो काफी रो भी रही थीं, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें संभाला. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके पेट में जो सिस्ट थी, वो बेहद छोटी थी जिससे ऑपरेशन भी आसानी से हो पाया. अगर वो थोड़ी बड़ी होती, तो पूरा प्रोसेस उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता. 

Advertisement

फैंस की दुआ ने दी दीपिका को हिम्मत

दीपिका ने अल्लाह का शुक्र किया कि उन्हें इस बीमारी का वक्त रहते पता चला और फिर उसकी सर्जरी कराई. वो बताती हैं कि उन्हें सर्जरी के बाद भी काफी दर्द हो रहा है. चूंकि उनके पेट में मौजूद सिस्ट को जलाकर हटाया गया था, इसलिए ये दर्द काफी अलग है. एक्ट्रेस अपनी जगह से हिलने की भी कोशिश करती हैं, तब भी उन्हें काफी दर्द सहन करना पड़ता है. सर्जरी के बाद, दीपिका दर्द से कराहने लगी थीं. आधे घंटे तक उन्हें तकलीफ हुई, जो उनसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था. 

दीपिका ने अपनी सफल सर्जरी का क्रेडिट फैंस की दुआओं को दिया. उन्होंने कहा कि सभी की विशेज ने उन्हें काफी मदद की, उन्हें बीमारी से लड़ने की हिम्मत मिली. एक्ट्रेस ने कहा कि वो जबसे बीमार हुई हैं, तबसे फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और दुआ भेज रहे हैं, जो उन्हें ठीक होने में मदद कर रही हैं. दीपिका कक्कड़ को पेट में सिस्ट के अलावा लिवर कैंसर भी है, जिसका वो फिलहाल इलाज करा रही हैं. फैंस को उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द पूरी तरह ठीक हो जाएंगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement