scorecardresearch
 

ICU में भर्ती दीपिका कक्कड़ के ससुर को आया ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर है हालत, शोएब इब्राहिम बोले- दुआ करें

दीपिका कक्कड़ के ससुर दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने पिता के लिए दुआ मांगने की बात लिखी थी. अब उन्होंने नया यूट्यूब व्लॉग डालकर पिता की हेल्थ अपडेट शेयर की है.

Advertisement
X
अब कैसी है दीपिका के ससुर की तबीयत? (Photo: Screengrab)
अब कैसी है दीपिका के ससुर की तबीयत? (Photo: Screengrab)

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर के पिता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं. 23 मई की सुबह उन्हें दूसरा ब्रेन स्ट्रोक आया था. शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके पिता की हालत पर अपडेट दी थी और फैंस से विनती की कि वो उनके पिता के लिए दुआ करें. दीपिका के ससुर की हालत काफी गंभीर बताई गई थी. 

गंभीर हालत में दीपिका के ससुर

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को अपने बेटे रूहान के साथ अस्पताल आते-जाते भी देखा गया. वो काफी परेशान लग रहे थे. कपल ने मास्क पहना हुआ था. मगर उनकी चिंता साफ झलक रही थी. फैंस शोएब के पिता के लिए भी चिंता में हैं. बीते दो दिनों से उनकी सेहत में कितना सुधार आया है या अब वो कैसे हैं, ये जानने की इच्छा हर किसी को है. 

एक्टर शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका कहना है कि उनके पिता की हालत ठीक नहीं है. उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जो उनके मुताबिक काफी गंभीर है. पहले जब शोएब के पिता बीमार हुए थे, तब वो पैरेलाइज हो गए थे मगर बातचीत कर रहे थे. उनकी रिकवरी जल्दी हुई थी. लेकिन इस बार इंटरनल ब्लीडिंग भी हो गई है, जिसके कारण वो बोल नहीं पा रहे हैं. शोएब के पिता के शरीर का सीधे हाथ वाला हिस्सा सही से काम नहीं कर रहा है, वो ठीक से देख नहीं पा रहे हैं. 

Advertisement

शोएब ने दी पिता पर अपडेट

हालांकि शोएब ने बताया कि उनके पिता का ब्लड प्रेशर ठीक है. मगर उनके पिता किसी चीज पर रिएक्ट नहीं कर रहे हैं. शोएब ने कहा कि डॉक्टर्स उनके पिता के दिमाग में जमे खून को निकालने के लिए ब्रेन एंडोस्कोपी करने की सोच रहे हैं, लेकिन सूजन कम होने और उनके ब्लड को पतला करने वाली दवाओं का असर शरीर से खत्म होने के लिए कुछ दिनों का इंतजार कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)

एक्टर ने कहा है कि उनका परिवार इस सिचुएशन से काफी मुश्किलों से जूझ रहा है. उन्होंने अपनी मां और बहन को अस्पताल आने से रोक रखा है. पत्नी दीपिका कक्कड़ एक बार आ चुकी हैं. उनके लिए अपने पिता को इस हाल में देखना काफी मुश्किल है. शोएब ने फैंस से फिर अपील की है कि वो उनके पिता के लिए दुआ करें, ताकि वो जल्द ठीक होकर घर लौट सकें.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement