scorecardresearch
 

28KM माइलेज, 6.90 लाख कीमत... नए अवतार में लॉन्च होगी Maruti Fronx

मारुति सुजुकी अपनी दमदार एसयूवी फ्रॉन्क्स को अपडेट करने वाली है. इस कार के अपकमिंग वर्जन को टेस्ट करते हुए देखा गया है. कार के फ्रंट लुक और इंजन में हमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही मारुति इस कार में ADAS लेवल 2 भी दे सकती है. यानी हमें इस कार में काफी हद तक बलेनो वाले ही अपडेट्स देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं डिटेल्स.

Advertisement
X
Maruti Suzuki Fronx में हमें लेवल 2 ADAS मिल सकता है. (Photo: Maruti Suzuki)
Maruti Suzuki Fronx में हमें लेवल 2 ADAS मिल सकता है. (Photo: Maruti Suzuki)

मारुति सुजुकी लगातार अपनी कारों को अपडेट कर रही है. कंपनी ने हाल में ही बलेनो फेसलिफ्ट (Maruti Baleno Facelift) को इंट्रोड्यूस किया है. अब कंपनी फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx) को अपडेट करने की तैयारी में है. ब्रांड इस कार के फेसलिफ्ट वर्जन पर काम कर रहा है. इसके टेस्ट म्यूल को कई बार रोड पर देखा भी गया है. 

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के नए वर्जन को एक बार फिर स्पॉट किया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में कार को पूरी तरह से कैमोफ्लॉज से ढका हुआ देखा जा सकता है. हालांकि, इसके कुछ फीचर्स को कैमोफ्लॉज अवतार में भी स्पॉट किया जा सकता है. 

क्या होगा नई फ्रॉन्क्स में खास?

कार में डुअल फंक्शन एलईडी डीआरएल्स, ब्लैक्ड आउट इंटरनल एलिमेंट्स वाले स्प्लिट हेडलैम्प्स और एक बड़ी फ्रंट ग्रिल मिलेगी. अपडेटेड फ्रॉन्क्स के फ्रंट ग्रिल में हमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. एसयूवी को ज्यादा बोल्ड लुक देने के लिए फॉक्स स्किड प्लेट्स जोड़ी जा सकती हैं. कार को मौजूदा एलॉय व्हील्स के साथ ही देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: 27KM माइलेज वाली Maruti Victoris पर टूट पड़े लोग, 398% बढ़ी SUV की सेल्स

अपडेटेड वर्जन का भी ओवरऑल लुक मौजूदा फ्रॉन्क्स जैसा ही नजर आएगा. रियर की बात करें, तो वहां कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. ज्यादातर बदलाव कार के फ्रंट लुक में ही मिलेगा. नई फ्रॉन्क्स में हमें कई फीचर्स मिलेंगे. इसमें लेवल 2 एडास (ADAS) दिया जा सकता है, जो कंपनी ने बलेनो फेसलिफ्ट में दिया है. 

Advertisement

फीचर्स की होगी भरमार, इंजन होगा नया

कार में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स लेवल 2 एडास सुइट का हिस्सा होंगे. कैबिन में कंपनी ज्यादा बदलाव नहीं करेगी. इसमें कीलेस एंट्री, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, हेड्स अप डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: नई 7-सीटर ला रही है MARUTI... टेस्टिंग में फिर आई नजर, क्या है कंपनी का प्लान

कार में पहले की तरह ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम्स, क्रूज कंट्रोल, लेदर व्रैप्ड स्टीयरिंग व्हील्स, 16 इंच के एलॉय व्हील्स, वायरलेस फोन चार्जर, 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. असली बदलाव कार के इंजन में हो सकता है. 

नई फ्रॉन्क्स में भी हमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर Z12E इंजन मिल सकता है. ये इंजन कंपनी ने अपने कई लेटेस्ट मॉडल्स में दिया है. बलेनो, डिजायर और स्विफ्ट में ये इंजन मिल रहा है. वैसे रिपोर्ट्स हैं कि मारुति एक किफायती स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो फ्रॉन्क्स में आ सकता है.

हालांकि, इसके हाल में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है. फिलहाल ये कार 6.90 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. वहीं इसका सीएनजी में माइलेज 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement