scorecardresearch
 

Salman Khan के फ्लॉप शो पर सबसे बड़ा फैसला, Bigg Boss 15 को मिलेगा 5 हफ्तों का एक्सटेंशन!

सीजन 15 फिनाले के करीब है. घरवाले टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं. इस बीच सीजन एक्सटेंड होने की बात सामने आना, साफ बताता है कि मेकर्स किस कदर कंफ्यूज हैं. बोरियत के मामले में सीजन 15 ने बिग बॉस 12, 14 को भी पछाड़ दिया है.

Advertisement
X
शमिता शेट्टी-करण कुंद्रा
शमिता शेट्टी-करण कुंद्रा
स्टोरी हाइलाइट्स
  • क्या एक्सटेंड होगा बिग बॉस 15?
  • सीजन 15 को लोगों ने बताया है फ्लॉप
  • फिनाले के करीब आएगा शो में ट्विस्ट

बिग बॉस लवर्स के लिए हम ऐसी शॉकिंग खबर लाए हैं, जिसे सुन वे अपना सिर पकड़कर बैठ जाएंगे. इस लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए आपको अपना दिल थामकर बैठना पड़ेगा. अरे सही में, अब खबर ही ऐसी है. सुनने में आया है कि बिग बॉस 15 एक्सटेंड होने वाला है. क्यों चौंक गए ना?

बिग बॉस 15 के एक्सटेंड होने की खबर

पहले ही कहा था कि ये खबर बीबी फैंस को सदमा दे सकती है. कुछ लोग कहेंगे कि सीजन एक्सटेंड हो रहा है ये तो गुडन्यूज है. भला शॉकिंग कैसे? एक सच्चे बिग बॉस लवर से पूछकर देखिए, वो बताएगा कि कैसे वो इस बोरिंग सीजन को झेल रहा है. तभी तो ये गुडन्यूज फैंस के लिए बैडन्यूज बन गई है. सीजन 13 में सीजन एक्सेंटड हुआ था. फिर 14 में लेकिन 15वें सीजन में भी मेकर्स को चैन नहीं. 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

फैंस के लिए सिरदर्द बना बिग बॉस!

पहले से फ्लॉप पड़े शो को बंद करने की बजाय उसे एक्सटेंड कर रहे हैं, ये तो ऑडियंस के साथ अन्याय है. बीबी फैनक्लब पर ये खबर तेजी से फैल रही है कि शो एक्सटेंड होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस ने घरवालों को सीजन एक्सटेंड होने की जानकारी दे दी है. शो को 4-5 हफ्ते एक्सटेंड किए जाने की अटकलें हैं. अभी इस खबर को लेकर कोई कंफर्मेशन तो नहीं है. 

Advertisement


 

सीजन 15 फिनाले के करीब है. घरवाले टिकट टू फिनाले टास्क जीतने के लिए जोर लगा रहे हैं. इस बीच सीजन एक्सटेंड होने की बात सामने आना, साफ बताता है कि मेकर्स किस कदर कंफ्यूज हैं. बोरियत के मामले में सीजन 15 ने बिग बॉस 12, 14 को भी पछाड़ दिया है. शायद ही कोई सीजन होगा जहां फिनाले के करीब पहुंचे सदस्यों में से फैंस किसी को भी विनर नहीं समझ रहे. 

सलमान खान का ये शो एक्सटेंड होता है या नहीं, आने वाले एपिसोड्स में साफ हो जाएगा. तब तक फैंस इस खबर (शो एक्सटेंड होने) के गलत होने की ही दुआ कर सकते हैं. सही कहा ना?

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement