डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर टीवी पर धमाल मचा रहा है. शो में एक से बढ़कर एक शानदार नन्हे डांसर अपने टैलेंट से हर किसी को हैरान कर रहे हैं. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में शिल्पा शेट्टी गेस्ट बनकर शिरकत करने वाली हैं. शिल्पा अपने एंट्री से शो में एंटरटेनमेंट का बार हाई करती हुई दिखेंगी.
शिल्पा ने किया धमाकेदार नागिन डांस
शो का नया प्रोमो वीडियो भी शेयर कर दिया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस श्रीदेवी की नागिन फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग 'मैं नागिन तू सपेरा...' पर डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री करती हैं.
रेड इंडोवेस्टर्न आउटफिट में शिल्पा शेट्टी अपने नागिन डांस से स्टेज पर धमाल मचा देती हैं. शिल्पा को इतने ग्रेस के साथ नागिन डांस करते देखकर शो के होस्ट करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड दिखते हैं.
Shilpa Shetty ke iss dhuaandhaar entry ne kya Karan ki tarah udaa diye aapke bhi hosh? 🔥❤️
Dekhiye har Sat-Sun raat 9 baje, sirf par. Anytime on
— ColorsTV (@ColorsTV)
शिल्पा ने करण को किया टीज
शिल्पा को देखकर एक पल के लिए तो करण के होश ही उड़ जाते हैं. करण शिल्पा से कहते हैं- बोलती बंद करवा दी आपने मैम. करण की बात पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं- मुझे लगा कि इस गाने पर एंट्री करने का सेंस बनता हैं, क्योंकि नागिन को आप ज्यादा पसंद करते हैं ना आज कल. शिल्पा की बात सुनकर करण कुंद्रा की बोलती बंद हो जाती है.
नीतू सिंह भी करण को टीज करते हुए कहती हैं- करण आपको ये बहुत पसंद आया होगा. इसपर करण हंसते हुए कहते हैं- बोल तो रहा हूं मैम दुनिया खत्म.
करण कुंद्रा की बात करें तो वो टीवी की नई नागिन तेसजस्वी प्रकाश संग रिलेशनशिप में हैं. करण और तेजस्वी बिग बॉस 15 में मिले थे. शो में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ. शो के बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है. करण और तेजस्वी को अक्सर ही एक दूसरे के साथ देखा जाता है. फैंस अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं.