scorecardresearch
 

'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके को नहीं पसंद समय रैना का शो, बोले- नहीं जाऊंगा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की कॉमेडी पसंद नहीं है और समय रैना के शो पर नहीं जाएंगे.

Advertisement
X
समय रैना के शो पर बोले अभिजीत दिपके (Photo: Social Media)
समय रैना के शो पर बोले अभिजीत दिपके (Photo: Social Media)

6 जून 2026 को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हुआ था. ये प्रदर्शन अभी भी जारी है, और CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने हाल ही में एक इंटरव्यू में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर जाने को लेकर अपने विचार बताए.

Unfiltered by Samdish संग बातचीत में दिपके से पूछा गया कि एंटरटेनमेंट में वो किसके ह्यूमर से प्रेरणा लेते हैं. उन्होंने कहा, "स्टैंड‑अप में तो कुणाल कामरा, वरुण ग्रोवर. वरुण, मुझे पर्सनली बहुत पसंद हैं, बहुत इंटेलीजेंट हैं. उनका ऑब्जर्वेशन काफी अच्छा होता है. फिर हैं अनुराग माइनस वर्मा, उनकी सोशल कमेंट्री काफी बढ़िया है. तो ऐसे 2-3 लोग हैं. 

समय रैना के शो पर बोले दिपके
जब दिपके से पूछा गया कि क्या उन्हें इंडियाज गॉट लैटेंट का कॉल आया था. दिपके ने कहा, इंडियाज गॉट लैटेंट? मैं नहीं जाऊंगा यार. मुझे पसंद नहीं है. वो शो पर क्यों नहीं जाना चाहते. इस पर किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि क्योंकि वो जो है ना, क्यों लड़ें यार हम? निकल जाते हैं आसान रास्ते से. यार तुम निकल जाओगे क्योंकि तुम्हारे पास प्रिविलेज है.

Advertisement

इतना कहकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया कि वो समय रैना के शो का हिस्सा नहीं बनेंगे. 

इंडियाज गॉट लैटेंट के पहले विवादित सीजन के बाद कुछ दिनों पहले शो का दूसरा सीजन शुरू हुआ. पहले एपिसोड में अल्फा एक्ट्रेसेज आलिया भट्ट और शरवरी पैनलिस्ट के रूप में थीं और इसे फैन्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. कई लोगों ने कहा कि ये स्क्रिप्टेड था और पहले सीजन की तरह अनफिल्टर्ड नहीं था.

अब सबको इंतजार है कि इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में कौन दिखेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, करन औजला और तनमय भट दूसरे एपिसोड में पैनलिस्ट के रूप में दिखेंगे. हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement